मुजफ्फरनगर: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज, शांति और अमन के लिए मांगी गई दुआएं
मुजफ्फरनगर। जनपद में शुक्रवार को जुमे की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया। संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का जायजा लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसपी सिटी ने संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त
सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) सत्यानारायण प्रजापत ने भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के खालापार और कोतवाली नगर थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाएं संदिग्धों और अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर
एसपी सिटी ने थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस ने ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की। साथ ही, पुलिसकर्मियों को आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी गई ताकि सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।
देश में अमन-चैन के लिए हुई दुआ
जनपद की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। नमाज के बाद मुल्क में शांति, भाईचारे और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन की मुस्तैदी और स्थानीय नागरिकों के सहयोग के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां