लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी फिसले, इन कारणों से चलते बाजार में आई गिरावट

On

 मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। दोनों मुख्य सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 11:40 पर, सेंसेक्स 706 अंक या 0.93 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,334 और निफ्टी 240 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,398 पर था। अब तक के कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल, डिफेंस, ऑटो और पीएसयू बैंक कर रहे थे। इन सेक्टर्स से जुड़े सूचकांकों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट की वजह कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को माना जा रहा है, जो कि फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री योगी की सख्ती : पेट्रोल—डीजल और गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य करने फील्ड में उतरे अधिकारी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी ये भी पढ़ें  IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने के कारण डब्ल्यूटीआई क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। वैश्विक बाजार में लगातार हो रही गिरावट भी भारतीय बाजारों में नकारात्मक सेंटीमेंट को बढ़ावा दे रही है। एशिया में सोल, टोक्यो, शंघाई, हांगकांग और जकार्ता के साथ सभी प्रमुख बाजार नकारात्मक खुले थे और अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग ये भी पढ़ें  श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग

 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की एक वजह है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,049.87 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। अब तक मार्च में एफआईआई 39,000 करोड़ रुपए से अधिक की बिकावली कर चुके हैं। डॉलर के मुकाबले रुपए पर लगातार बढ़ता दबाव भी गिरावट की एक वजह है। शुक्रवार के अब तक के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपए 0.23 पैसे की तेजी के साथ 92.60 पहुंच गया है, जो कि अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपए का अब तक का सबसे निचला स्तर है। 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

   मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। गैस एजेंसियों के...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस के लिए त्राहि-त्राहि, तपती धूप में रोजेदारों की कतारें और कालाबाजारी के आरोप

सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

मुंबई। सोने और चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। इससे सोने का दाम फिर से...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
सोने की कीमतों में गिरावट: ₹1.60 लाख के नीचे फिसला गोल्ड, निवेशकों की मुनाफावसूली से दाम गिरे

एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

नई दिल्ली। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव आते हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मांसपेशियों और शारीरिक शक्ति...
लाइफस्टाइल 
एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके

  नई दिल्ली। आज की जीवनशैली ऐसी है कि हर काम कंप्यूटर या मोबाइल पर निर्भर हो गया है। सुबह इससे...
हेल्थ 
डिजिटल युग में आंखें हो रही बीमार, आयुर्वेद से जानें मोबाइल स्ट्रेस से राहत पाने के तरीके

द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कहा-इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान

इंदौर। काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए...
देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर की एंट्री पर भड़के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कहा-इसी पैसे से भारत पर मिसाइल दागेगा पाकिस्तान

उत्तर प्रदेश

नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के Saharanpur से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासन तक हलचल...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
नेशनल हाईवे पर भड़काऊ लिखावट का मामला, हिंदू रक्षा दल से जुड़ी तीन लोगों की गिरफ्तारी

LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सहारनपुर। देश में LPG गैस की सप्लाई और उपलब्धता को लेकर अब सियासत गरमा गई है। जहां एक तरफ केंद्र...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
LPG संकट पर सरकार घिरी! इमरान मसूद बोले – “गैस के लिए लाइन में खड़े लोग”

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव