श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांग
नयी दिल्ली। कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर ईरान और अन्य खाड़ी देशों में फंसे भारतीय मछुआरों के मुद्दे पर तत्काल चर्चा की मांग की है।कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद विजय वसंत ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि कन्याकुमारी और आसपास के जिलों के एक हजार से अधिक भारतीय मछुआरे रोजगार के लिए ईरान और अन्य खाड़ी देशों में गए थे, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वे वहां फंस गए हैं।
उन्होंने कहा कि ये मछुआरे फिलहाल भय और अनिश्चितता की स्थिति में हैं तथा गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों के पास भोजन जैसी बुनियादी जरूरतों तक की पहुंच नहीं है, जिससे उनके सामने मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है।
सांसद ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि वहां फंसे भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश लाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक मानवीय संकट है, जिस पर सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां