मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना के निर्देशन तथा थाना प्रभारी तितावी के नेतृत्व में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तितावी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जसोई निवासी अमीर हमजा छतैला के जंगल में छिपा हुआ है।
बताया गया कि बिलाल पुत्र अहसान निवासी ग्राम जसोई ने थाना तितावी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अमीर हमजा और ओसाम पुत्र मुल्ला अखलाक उसके भाई से दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब छतैला के जंगल में पहुंची तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेरकर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अमीर हमजा पुत्र मुल्ला अखलाख (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम जसोई, थाना तितावी, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर में साढ़े आठ फीट लंबे युवक का आरटीओ कार्यालय में आगमन, आकर्षण का केंद्र बने करण सिंह
पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (UP 12 BX 5251) बरामद की है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव मलिक, उपनिरीक्षक अमित चौधरी, हेड कांस्टेबल अनीस खान, कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल राहुल और कांस्टेबल दीपक शामिल रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां