पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर, कच्चे तेल कीमतों में उबाल, 119 डॉलर तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड

On

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में सैन्य तनाव का असर अब कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के भाव में आए उछाल के रूप में साफ-साफ नजर आने लगा है। इस तनाव के शुरू होने के बाद से ही स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते कच्चे तेल की सप्लाई ठप हो जाने तथा कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे प्रमुख तेल उत्पादक देशों द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती कर देने की वजह से इसके भाव आसमान पर पहुंच गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिलहाल क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है। पिछले सात दिन के दौरान क्रूड के भाव में 55 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। इस तेजी के कारण ब्रेंट क्रूड 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 113 डॉलर प्रति बैरल के स्तर के ऊपर पहुंचा हुआ है। आज ब्रेंट क्रूड ने 107.92 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में उछल कर 119.14 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसके बाद इसकी कीमत में मामूली गिरावट का रुख भी बना। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 11 बजे ब्रेंट क्रूड 22.88 डॉलर प्रति बैरल यानी 24.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.57 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड ने आज 107.81 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से कारोबार की शुरुआत की और थोड़ी ही देर में उछल कर 119.48 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसके भाव में गिरावट भी आई, जिसके कारण भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 22.75 डॉलर प्रति बैरल यानी 25.02 प्रतिशत की उछाल के साथ 113.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था। हाजिर सौदों के अलावा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 22 प्रतिशत उछल कर 115 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड फ्यूचर्स 27 प्रतिशत की विशाल के साथ 115.21 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

दरअसल पश्चिम एशिया में तनाव शुरू होने के बाद ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक प्लस) में शामिल इराक ने अपने तीन बड़े दक्षिणी ऑयल फील्ड्स से होने वाले प्रोडक्शन में लगभग 70 प्रतिशत की कटौती कर दी है। इस कटौती के बाद इन तीनों ऑयल फील्ड्स से रोजाना 43 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होने की जगह अब सिर्फ 13 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन किया जा रहा है। इसी तरह कुवैत ने भी कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती करने का ऐलान किया है। हालांकि कुवैत द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन में कितनी कटौती की जाएगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी की एक बड़ी वजह ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार हो रहे हमले भी हैं। अमेरिका और इजराइल ने जहां ईरान के तेल ठिकानों को निशाना बनाया है, वहीं ईरान भी पश्चिम एशिया में अमेरिका के सहयोगी देश के ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है। अमेरिका और इजराइली सेना ने तेहरान में ऑयल डिपो, ऑयल स्टोरेज टैंकर्स और पेट्रोलियम ट्रांसफर टर्मिनल को अपना निशाना बनाया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत और बहरीन के तेल ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए।

ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला होने की वजह से भी मिडिल ईस्ट के तेल उत्पादक देशों पर दबाव बढ़ गया है, जिसका असर कच्चे तेल की कीमत मे आए उछाल के रूप में नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया के सैन्य तनाव की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति लंबे समय तक प्रभावित रह सकती है। ऐसा होने पर तेल के आयात पर निर्भर करने वाले भारत जैसे कई एशियाई देशों पर असर पड़ने लगा है।

भारत अपनी जरूरत का 80 प्रतिशत कच्चा तेल अंतरराष्ट्रीय बाजार से खरीदता है। इसी तरह जापान भी अपनी पेट्रोलियम की जरूरत को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर करता है। इसमें भी 90 प्रतिशत कच्चा तेल वो मिडिल ईस्ट के देशों से ही खरीदता है। इसके अलावा चीन ने भी पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत को नियंत्रित रखने के लिए कच्चे तेल के निर्यात को कम कर दिया है।

जहां तक भारत की बात है, तो कच्चे तेल की कीमत के 110 डॉलर से ऊपर चले जाने के कारण देश के इंपोर्ट बिल में जबरदस्त इजाफा होने की आशंका बन गई है। इसी तरह देश की ऑयल इकोनॉमी पर भी नकारात्मक असर पड़ने लगा है। हालांकि भारत सरकार के दावे के मुताबिक देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, लेकिन अगर कच्चे तेल की कीमत पर जल्दी ही लगाम नहीं लगा, तो भारत में भी पेट्रोल, डीजल और दूसरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में इजाफा हो सकता है। इसके साथ ही महंगे क्रूड को खरीदने के कारण भारत को तुलनात्मक तौर पर अधिक डॉलर खर्च करना पड़ेगा, जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर भी असर पड़ेगा और राजकोषीय घाटे पर भी दबाव पढ़ने की आशंका बनेगी।

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

बढ़ती कीमतों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने पर चर्चा करेंगे जी-7 देशों के मंत्री

नई दिल्ली। जी-7 देशों के वित्त मंत्री सोमवार को एक बैठक में आपातकालीन पेट्रोलियम भंडार की समन्वित रिहाई पर चर्चा...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
बढ़ती कीमतों के बीच आपातकालीन तेल भंडार जारी करने पर चर्चा करेंगे जी-7 देशों के मंत्री

उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली

  नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेप केस में पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ सुप्रीम इसके...
Breaking News  राष्ट्रीय 
उन्नाव रेप केस : कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ सीबीआई की याचिका पर सुनवाई टली

मुजफ्फरनगर: तावली सहकारी समिति के MD पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, जिला पंचायत सदस्य संग DM ऑफिस पहुंचे किसान

मुजफ्फरनगर। जनपद की ग्राम पंचायत तावली स्थित साधन सहकारी समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का मामला गरमा गया है।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: तावली सहकारी समिति के MD पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप, जिला पंचायत सदस्य संग DM ऑफिस पहुंचे किसान

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

नई दिल्ली। हमारा शरीर कई धातुओं से मिलकर बना है। आयुर्वेद के अनुसार, शरीर सात धातुओं से मिलकर बना है,...
हेल्थ 
रस धातु का असंतुलन बिगाड़ सकता है सेहत, जानें लक्षण से लेकर उपचार

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

देवरिया। उत्तर प्रदेश के Deoria में एक बारात के दौरान खतरनाक स्टंटबाजी का मामला सामने आया है। घटना कसया रोड...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
देवरिया में बारातियों की खतरनाक स्टंटबाजी! गाड़ियों के बोनट पर चढ़कर आतिशबाजी, वीडियो वायरल

कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

   कानपुर। उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मंदिर के महंत की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में हंगामा! नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होते ही महंत की पिटाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव