मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
अभिषेक गोयल को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा; गले में साफा डालकर जान से मारने का प्रयास, 8 हमलावर दबोचे
.jpeg)
विवाद की जड़ और सुनियोजित हमला कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी अभिषेक गोयल अपने साथी दीपक, सौरभ सैनी, अनुज सैनी, आशु सैनी व अन्य के साथ मोहल्ला कुंदनपुरा से एक किराये की अर्टिगा कार लेकर मेरठ गए थे। पीड़ित के अनुसार, कार का चालक वहां किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो चालक उनसे उलझ गया और देख लेने की धमकी दी।
आरोप है कि रंजिश रखते हुए चालक ने मेरठ से वापसी के दौरान ही अपने साथियों को फोन कर मुजफ्फरनगर के संधावली अंडरपास पर जुटने को कह दिया। रात करीब 8 बजे जैसे ही अभिषेक की कार अंडरपास के पास पहुँची, वहां पहले से ही थार और स्विफ्ट गाड़ियों के साथ मौजूद 15-20 युवकों ने रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने अभिषेक को

गाड़ी से खींच लिया और लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उन पर टूट पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अभिषेक के गले में कपड़ा और साफा डालकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गला घोंटने का भी प्रयास किया।
राज्यमंत्री कपिल देव ने लिया हाल-चाल
भाजपा नेता पर हमले की खबर जंगल में आग की तरह फैली, जिसके बाद प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल तुरंत जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायल अभिषेक का हाल जाना और डॉक्टरों को उन्हें तत्काल प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर उच्च स्तरीय उपचार देने के निर्देश दिए। मंत्री ने इस घटना पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि किसी भी सूरत में हमलावरों को राहत नहीं दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस बात की भी जांच करने को कहा कि इतनी भीड़ अचानक एक जगह कैसे जुट गई।
पकड़े गए हमलावर और आपराधिक इतिहास
सिविल लाइन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी की और घटना के मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए हमलावरों में अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल (निवासी जामियानगर, खालापार), सावेज त्यागी पुत्र इसरार (निवासी जामियानगर, खालापार), सुभान पुत्र नवाब अहमद (निवासी अम्बा विहार, खालापार), फैज राणा पुत्र वाहब (निवासी कुंगर पट्टी, सूजडू), अदनान पुत्र हुसैन अहमद (निवासी साउथ खालापार), अजीम पुत्र हुसैन अहमद (निवासी जामियानगर गेट), हैदर पुत्र मास्टर तरीकत (निवासी सूजडू) और ताबिश पुत्र इकबाल (निवासी सरवट) शामिल हैं। इनके अलावा एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से फैज राणा के खिलाफ सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम और बलवे के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल की गई थार (UK 08 BE 4210) और स्विफ्ट कार (UP 12 AZ 1010) को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था
घटनास्थल पर तैनात उपनिरीक्षक ऊधम सिंह, प्रशांत कुमार गिरि, सतेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र सिंह की टीम ने आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की। पुलिस ने अभिषेक गोयल की तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं और 7 सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हमले में शामिल अन्य युवकों का भी सुराग लगाया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां