मुजफ्फरनगर में बीजेपी नेता पर हमला, 5 घायल, एक की हालत गंभीर, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। जनपद में भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शादी समारोह से लौटते समय हुए विवाद के बाद 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके मेरठ रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।
पुलिस के अनुसार घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास की है। पीड़ित अपने साथियों के साथ किराये की कार से मेरठ जनपद के लावड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां कार चालक द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन करने का विरोध करने पर विवाद हो गया।
.jpeg)
वापसी के दौरान चालक ने अपने साथियों को बुला लिया और रास्ते में गाड़ी रुकवाकर हमला कराया। हमलावरों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और गले में कपड़ा डालकर जान से मारने का प्रयास भी किया गया ।
पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता अभिषेक गोयल निवासी कोतवाली नगर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि वे अपने साथी दीपक, सौरभ सैनी, अनुज सैनी, आशु सैनी, तथा दो अन्य के साथ किराये की अर्टिगा गाडी से कस्बा लावड जनपद मेरठ में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के मोहल्ला कुंदनपुरा मुजफ्फरनगर से गए थे,वहां पर कार का चालक कुछ नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था जिसें मना करने पर कहासुनी हो गयी जिसके पश्चात मेरठ से वापस आते समय कार के चालक ने 15-20 लडको को फोन कर वसुंधरा अन्डरपास के पास पहले ही बुला रखा था शाम करीब 8 बजे उनके द्वारा गाडी को रोककर गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड, लाठी व डन्डो से हमला कर घायल कर दिया गया तथा उनके साथ गले में कपडा व साफा डालकर जान से मारने का प्रयास किया गया ।
ये भी पढ़ें बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0स0-44/2026 धारा-109(1),191(2),191(3),115(2),351(3),352 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट पंजीकृत किया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाइन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट व 01 थार गाडी बरामद किये गये।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अब्दुल्ला पुत्र इस्माईल निवासी जामियानगर थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, सावेज त्यागी पुत्र इसरार निवासी जामियानगर राणा ट्रैडर्स वाली गली खालापार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, सुभान पुत्र नवाब अहमद निवासी अन्बा विहार मदरसे वाली गली थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, फैज राणा पुत्र वाहब निवासी मौ0 कुंगर पट्टी ईदगाह रोड सूजडू खालापार थाना खालापार, अदनान पुत्र हुसैन अहमद निवासी 1009/721 साउथ खालापार थाना खालापार,अजीम पुत्र हुसैन अहमद निवासी जामियानगर गेट थाना खालापार, हैदर पुत्र मास्टर तरीकत निवासी सूजडू थाना खालापार, ताबिश पुत्र इकबाल निवासी मौ0 सरवट चांद फैक्ट्री वाली गली थाना खालापार और
एक बाल अपचारी शामिल है ।
इनके क़ब्ज़े से थार गाडी नम्बर यूके 08 बीई 4210(घटना मे प्रयुक्त) और 01 स्विफ्ट गाडी नम्बर यूपी 12 एजेड 1010 जब्त की गई है ।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त फैज राणा के खिलाफ
1- मु0अ0स0-205/20 धारा-147,148,149,379,411,382,414 भादवि थाना कोतवाली नगर सहारनपुर।
2- मु0अ0स0-838/20 धारा-3/25 ए एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
3- मु0अ0स0-840/20 धारा-414,420 भादवि 41/102 सीएरपीसी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
4- मु0अ0स0-44/2026 धारा-109(1),191(2),191(3),115(2),351(3),352 बीएनएस व 7 सीएल थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर।पहले से भी दर्ज हैं ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ऊधम सिह, प्रशान्त कुमार गिरि, सतेन्द्र सिह, पुष्पेन्द्र सिह समेत कां0 सुधीर कुमार ,अंकित कुमार,मोहित कुमार ,पंकज कुमार,विवेक शामिल रहे ।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां