मुजफ्फरनगर- ज़िले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है । दिनदहाड़े एक शिक्षा मित्र पर तमंचे की बट से हमला कर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी 2026 को वादी अनुज कुमार अपनी पत्नी को स्कूटी से रायपुर नंगली स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे खलासी पटरी मार्ग अंडरपास के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए एक युवक ने उन्हें अवैध तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसी दौरान पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहुंचे और उनकी पत्नी का पर्स छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षा मित्र के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए, जिसमें मोबाइल फोन, आधार कार्ड व शैक्षिक दस्तावेज थे।
घटना की सूचना मिलते ही थाना रतनपुरी पुलिस हरकत में आई और तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना रतनपुरी और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने किए शातिर लुटेरे गिरफ्तार
22 फरवरी 2026 को पुलिस टीम फुलत-खतौली मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
जिनमे
1. योगेन्द्र शर्मा पुत्र श्रीपाल निवासी मंतौडी, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर
2. योगेश उर्फ मुकुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मंतौडी, थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया ।
जिनसे
• 02 अवैध तमंचे
• 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस (.315 बोर)
• लूटा गया मोबाइल फोन
• आधार कार्ड
• घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई । इनके खिलाफ
• मु0अ0सं0 – 25/2026 धारा 109(1) बीएनएस
• 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी दर्ज किया गया है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार, थाना रतनपुरी,उ0नि0 मोहित सिंह (प्रभारी एसओजी, मय टीम),उ0नि0 मोहित चौधरी, संजय सोलकी, भूपेन्द्र सिंह, रूपेश कुमार, शैलेन्द्र चौधरी, का0 प्रशान्त चौधरी, प्रमोद कुमार शामिल रहे ।
⚠️ अपराधियों के हौसले बुलंद
घटना से साफ है कि जनपद में अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस तरह की घटनाएं आमजन में भय का माहौल पैदा कर रही हैं।
टिप्पणियां