Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट फैन को थोड़ा निराश कर दिया है। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जहां भारतीय टीम को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

साउथ अफ्रीका की मजबूत बल्लेबाजी ने बनाया बड़ा स्कोर

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन उसके बाद बल्लेबाजों ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। डेविड मिलर ने 63 रन की शानदार पारी खेली और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी नाबाद 44 रन बनाकर स्कोर को 187 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश के दो लाख 51 हजार किसान परिवारों को दी गई 285 करोड़ रुपये की फसल क्षतिपूर्ति

भारतीय गेंदबाजों ने की कोशिश लेकिन रन रोकना हुआ मुश्किल

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में अच्छी कोशिश की। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और कम रन दिए जिससे उम्मीद जगी। अर्शदीप सिंह ने भी 2 विकेट लेकर योगदान दिया लेकिन बाकी गेंदबाज रन रोकने में सफल नहीं हो पाए जिससे साउथ अफ्रीका बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा।

भारत मंडपम विवाद पर सियासत गरमाई! मंत्री अनिल राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला ये भी पढ़ें  भारत मंडपम विवाद पर सियासत गरमाई! मंत्री अनिल राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला

भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ाई

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए जिससे दबाव बढ़ गया। इसके बाद भी कोई बड़ी साझेदारी देखने को नहीं मिली। शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर थोड़ी उम्मीद जगाई लेकिन टीम को जीत की राह पर नहीं ला सके। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी कुछ खास नहीं कर पाए।

पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल ये भी पढ़ें  पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी बेहद शानदार रही। मार्को यानसन ने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। केशव महाराज ने 3 विकेट लेकर दबाव बनाए रखा और कॉर्बिन बॉश ने भी अहम विकेट लेकर मैच को पूरी तरह साउथ अफ्रीका की तरफ झुका दिया।

अब सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

इस हार के बाद भारत के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है। अब टीम के पास दो मुकाबले बचे हैं और दोनों मैच अच्छे रन रेट के साथ जीतना बहुत जरूरी है। अगर टीम ऐसा कर पाती है तो ही सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी।

फैंस के लिए उम्मीद अभी भी बाकी

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और भारतीय टीम ने पहले भी मुश्किल हालात से वापसी की है। फैंस को उम्मीद है कि टीम अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जीत के साथ वापसी करेगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

चयन प्रजापत | खेल, कृषि, ऑटोमोबाइल रिपोर्टर Picture

युवा और ऊर्जावान पत्रकार चयन प्रजापत 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मध्य प्रदेश के इंदौर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। आपकी मुख्य विशेषज्ञता खेल (Sports), कृषि (Farming) और ऑटोमोबाइल (Automobile) सेक्टर में है। चयन प्रजापत इन विषयों की तकनीकी समझ के साथ-साथ ज़मीनी हकीकत को अपनी खबरों में पिरोने के लिए जाने जाते हैं। इंदौर और मालवा क्षेत्र की खबरों के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और खेल जगत की विशेष कवरेज के लिए आप रॉयल बुलेटिन के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय