गंगा की तराई में प्रशासनिक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, नाव-ट्रैक्टर छोड़ भागे खनन माफिया

On

मीरजापुर। गोगांव स्थित गंगा की तराई में कछुआ सैंक्चुअरी क्षेत्र रविवार शाम अचानक प्रशासनिक हलचल से गूंज उठा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने खनन व वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही अवैध खनन में जुटे माफिया ट्रैक्टर-ट्राली और नावें छोड़कर मौके से फरार हो गए।

छापेमारी में उप प्रभागीय वन अधिकारी शेख मुअज्जम, खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह और वन क्षेत्राधिकारी लालगंज कृष्ण कुमार सिंह भी शामिल रहे। अधिकारियों ने गंगा घाटों पर सघन सर्च अभियान चलाया। बालू ढुलाई में लगी दर्जनों नावें किनारे पर लावारिस मिलीं। घाटों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और बालू के बड़े-बड़े डंप देखकर टीम भी दंग रह गई।

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी  ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

एसडीएम सदर ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय से अधिसूचित कछुआ सैंक्चुअरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध रूप से संचालित नावों, ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सम्बंधित नाविकों व खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के मान-सम्मान से समझौता नहीं, मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल अब अक्टूबर 2026 तक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के मान-सम्मान से समझौता नहीं, मीडिया सेंटर की कार्यकारिणी का कार्यकाल अब अक्टूबर 2026 तक

थाना प्रभारी को खनन माफियाओं की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने तथा उप वन क्षेत्राधिकारी मेजा, प्रयागराज को भी त्वरित कदम उठाने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कम्प मच गया है।

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय