अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

सुरक्षित निवेश की होड़ में डॉलर भी हुआ मजबूत; एमसीएक्स पर सोने ने पकड़ी रफ्तार, कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी उबाल

On

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग लगा दी है। सुरक्षित निवेश के रूप में सोने और चांदी की मांग में अचानक आई तेजी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुँचा दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार बंद होने तक सोने का भाव 1,56,982 रुपये और चांदी का भाव 2,52,779 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को छू गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, मात्र एक दिन में चांदी की कीमत में 5,000 रुपये का जोरदार उछाल आया, जिससे यह 2.50 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई। वहीं, 24 कैरेट सोना भी करीब 500 रुपये की बढ़त के साथ 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी वैश्विक संघर्ष बढ़ता है, निवेशक सुरक्षित ठिकानों की ओर भागते हैं, जिससे कीमती धातुओं के दाम बढ़ना लाजमी है।

सुप्रीम कोर्ट में फिल्म निर्माता का बड़ा बयान- बदल दिया गया है फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टाइटल ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट में फिल्म निर्माता का बड़ा बयान- बदल दिया गया है फिल्म 'घूसखोर पंडित' का टाइटल

ट्रंप टैरिफ पर कोर्ट के फैसले का बड़ा असर

मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत: गांव जावन में मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ट्रंप टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किए जाने के फैसले ने चांदी की कीमतों में 'शॉर्ट कवरिंग' को बढ़ावा दिया है। कोमेक्स (COMEX) पर भी चांदी में 6 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया और यह 82 डॉलर प्रति औंस के पार चली गई। दिलचस्प बात यह है कि डॉलर इंडेक्स की मजबूती के बावजूद सोने-चांदी में गिरावट के बजाय बढ़त दर्ज की जा रही है, जो वर्तमान वैश्विक अस्थिरता की गंभीरता को दर्शाता है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल ये भी पढ़ें  गलगोटिया यूनिवर्सिटी विदेशी रोबोट को 'स्वदेशी खोज' बताने पर हुई समिट से बाहर, बिजली काटी गई; सियासी गलियारों में मचा बवाल

कच्चा तेल और डॉलर भी दिखा रहे तेवर

तनाव का असर केवल सर्राफा बाजार तक ही सीमित नहीं है। अमेरिका-ईरान संघर्ष ने कच्चे तेल की कीमतों को भी कई महीनों की ऊंचाई पर पहुँचा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 72 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बीते एक साल में सोने की कीमत में 70 प्रतिशत और चांदी में 132 प्रतिशत की ऐतिहासिक बढ़त देखी गई है। साल 2026 में अब तक सोना करीब 21,871 रुपये महंगा हो चुका है, जिससे आम आदमी की पहुंच से ये कीमती धातुएं लगातार दूर होती जा रही हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय