मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

एडीएम गजेंद्र कुमार ने आपदा अधिनियम के तहत शुरू की कार्रवाई, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट; पशु चर्बी के इस्तेमाल और कर चोरी जैसे लगे हैं गंभीर आरोप

On
School Ad

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट के विरुद्ध मिल रही गंभीर शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेंद्र कुमार ने आपदा अधिनियम के तहत 10 प्रमुख विभागों को स्थलीय जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

पशु चर्बी और खराब भोजन की शिकायत पर हड़कंप

स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी ये भी पढ़ें  स्मार्टफोन का अधिक प्रयोग बच्चों के लिए खतरनाक, मातृशक्ति सावधान रहे: योगी

यह कार्रवाई डीके फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम पप्पू की शिकायत पर शुरू हुई है। शिकायतकर्ता ने रेस्टोरेंट पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें भोजन की खराब गुणवत्ता, खाने में पशु चर्बी का उपयोग, 75 लोगों के बीमार पड़ने की घटना और बासी चिकन परोसना शामिल है। इसके अलावा, मेलामाइन जैसे हानिकारक बर्तनों के प्रयोग और जीएसटी बिलिंग न कर बड़े पैमाने पर कर चोरी के आरोप भी लगाए गए हैं।

दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा में 'पंडित' शब्द पर मचा बवाल: भर्ती बोर्ड ने बिठाई जांच, मंत्री और विधायकों ने खोला मोर्चा, शिवपाल यादव का BJP पर बड़ा हमला

10 विभागों की टीम करेगी घेराबंदी

मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार, साथी सहित दबोचा गया

प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिन 10 विभागों को जांच की कमान सौंपी है, उनमें विद्युत विभाग, यातायात पुलिस (अवैध पार्किंग के लिए), वाणिज्य कर (जीएसटी), खाद्य सुरक्षा, श्रम विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन, नगर पालिका और मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (नक्शा उल्लंघन के लिए) शामिल हैं।

पुरानी फाइलों पर धूल और अब एडीएम की सख्ती

हैरानी की बात यह है कि इस रेस्टोरेंट के खिलाफ पूर्व में 9 दिसंबर 2024 और 29 जनवरी 2025 को भी जांच के आदेश दिए गए थे, लेकिन एक वर्ष तक कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई। शिकायतकर्ता द्वारा 20 दिसंबर 2025 को दोबारा पत्र दिए जाने के बाद अब एडीएम गजेंद्र कुमार ने नए सिरे से सख्त आदेश जारी किए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर के अन्य रेस्टोरेंट संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Views: 4405

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप सिंह | रिपोर्टर Picture

कुलदीप सिंह वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वह संस्थान की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग में वरिष्ठ भूमिका निभाने के साथ-साथ संपादकीय टीम के एक प्रमुख स्तंभ हैं। तकनीकी कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ और संपादकीय समझ के समन्वय के साथ कुलदीप सिंह समाचार पत्र और डिजिटल पोर्टल की गुणवत्ता को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।

नवीनतम

एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास योगी सरकार ने बड़ा बुलडोजर एक्शन लेते हुए करीब 350 करोड़ रुपये की जमीन को...
दिल्ली NCR  नोएडा 
एयरपोर्ट के पास चला योगी का बुलडोजर, 350 करोड़ की जमीन कराई खाली

राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण की विदाई: कार्यकाल खत्म होने पर भावुक हुए उपसभापति, साझा किए अनुभव

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे सांसदों को भावुक विदाई दी। उन्होंने सदन में...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
राज्यसभा उपसभापति हरिवंश  नारायण  की विदाई: कार्यकाल खत्म होने पर भावुक हुए उपसभापति, साझा किए अनुभव

बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो डीएसपी भी बदले गए

  पटना। बिहार सरकार ने बुधवार की सुबह पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके तहत चार भारतीय जारी...
देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो डीएसपी भी बदले गए

टीवी पर मचेगा 'थामा' का असली धमाल, इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

  मुंबई। हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज हमेशा से ही दर्शकों के दिल के करीब रहा है। 'स्त्री' से शुरू हुए   बता...
Breaking News  मनोरंजन 
टीवी पर मचेगा 'थामा' का असली धमाल, इस दिन होने जा रहा है वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

बुलंदशहर।  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में सड़क निर्माण कार्य के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में रोड़ी से लदा ट्रक पलटा, दो श्रमिकों की मौत, दो घायल

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

अयोध्या। अयोध्या में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर व्यापक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या तैयार, संघ परंपरा से शुरू होगा नववर्ष दिवस

लखनऊ में जल जीवन मिशन को बूस्ट: केंद्र-राज्य के बीच एमओयू, CM योगी बोले- 14,500 गांवों में साफ पानी!

लखनऊ से विकास की बड़ी खबर। जल जीवन मिशन के तहत केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच महत्वपूर्ण एमओयू...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में जल जीवन मिशन को बूस्ट: केंद्र-राज्य के बीच एमओयू, CM योगी बोले- 14,500 गांवों में साफ पानी!

मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन

   मेरठ। जनपद में पिछले कई दिनों से गहराए गैस संकट और ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों के बीच राजनीति गरमा गई...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम