मुजफ्फरनगर व खतौली नगरपालिका परिषद के लिए शासन ने पांच-पांच नामित सभासदों की सूची जारी की

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के नगर विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में नामित सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-9 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन सदस्यों को नामित किया गया है। यह आदेश 14 मार्च 2026 को लखनऊ से जारी किया गया।
जारी सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के लिए पांच सभासदों को नामित किया गया है। इनमें अभिजीत गंभीर पुत्र रविंद्र सिंह गंभीर, रवि पाराशर पुत्र सुधीर पाराशर, अमन तोमर पुत्र रामनाथ तोमर, सचिन सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी, अमित कुमार पुत्र किशनलाल को नामित सदस्य बनाया गया है।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद खतौली के लिए भी पांच सभासदों को नामित किया गया है। इनमें रजत जैन पुत्र अनिल जैन, श्रीमती सोनिका पत्नी राजकुमार रहेजा,
मनोज सैनी पुत्र सीताराम सैनी, अजय कुमार पुत्र नत्थन सिंह और दिमाग सिंह पुत्र बुद्धू सिंह के नाम शामिल हैं।
नगर विकास विभाग की ओर से जारी इस अधिसूचना की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है। आदेश जारी होने के बाद नामित सभासदों के समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां