मुजफ्फरनगर:पहले दिन 4,526 अभ्यर्थियों ने छोड़ी दरोगा भर्ती परीक्षा

जिले के 17 केंद्रों पर 10,826 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (एसआई) नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन शनिवार को मुजफ्फरनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के 17 निर्धारित केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 15,360 अभ्यर्थी थे, लेकिन पहले दिन 10,826 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 4,526 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार भ्रमणशील रहकर केंद्रों का जायजा लिया। जिले के अलावा आसपास के जनपदों से आए अभ्यर्थियों के लिए भी केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन किया गया था। बायोमेट्रिक उपस्थिति और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के चलते पहले दिन की परीक्षा बिना किसी बाधा या धांधली की शिकायत के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। रविवार को भी इसी तरह की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शेष अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में कार की टक्कर से घायल युवक की मौत, दूसरे भाई का पैर कटा

अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं
परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सहायक पुलिस अधीक्षक व नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने विभिन्न केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और जैमर की कार्यप्रणाली की जांच की गई। वहीं अभ्यर्थियों के मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं को केंद्रों के बाहर जमा करने की व्यवस्था की गई थी। केंद्रो पर मुख्य द्वार पर ही एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में शर्मसार हुए रिश्ते, शादी का झांसा देकर शिक्षक ने 10 साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात का भी आरोप

 

पश्चिमी यूपी: रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मंत्री कपिल देव की हुंकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बड़ी मांगें ये भी पढ़ें  पश्चिमी यूपी: रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मंत्री कपिल देव की हुंकार, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की बड़ी मांगें

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

मुजफ्फरनगर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. राजपाल गुप्ता की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के शाहपुर में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप में स्वास्थ्य परामर्श

हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में किलोमीटर स्कीम के तहत चल...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: जींद में चालक की वीडियो कॉल 50 जिंदगियों पर पड़ी भारी, चालक समेत 13 की हालत गंभीर

मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

खतौली। कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर फैली कथित किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के खतौली में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में हुआ गैस सिलेंडरों का वितरण

अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

आज के दौर में अच्छाई की जानकारी होना और उसे अपने जीवन में अमल में लाना, ये दो बिल्कुल अलग...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
अच्छाई जानना ही नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्ची मानवता

दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

मेष : परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 15 मार्च, 2026, रविवार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक बाईक बरामद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुरः थाना जनकपुरी पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की

बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

   धामपुर / बिजनौर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और जनपद बिजनौर के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: आरएसएस जिला कार्यवाह के घर पर हमला, मंत्री कपिल देव सख्त, दोषियों के खिलाफ दिए कठोर कार्रवाई के निर्देश

टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

मुरादाबाद।  तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू दीक्षांत समारोह में जेपी नड्डा को मानद डी.लिट., 6 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिली डिग्रियां

यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को हर पात्र नागरिक तक पहुँचाने के संकल्प के साथ योगी सरकार ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी 5.64 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला देश का अग्रणी राज्य, लाखों परिवारों को मिल रहा है कैशलेस इलाज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम