पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भारी तनाव: अफगान सेना का सैन्य चौकियों पर कब्जा और 14 सैनिकों की मौत का दावा
काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पूर्वी अफगानिस्तान में डुरंड रेखा के पास हुई झड़पों के बाद अफगान राष्ट्रीय रक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया। इस ऑपरेशन में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई सीमावर्ती प्रांत कुनार और नंगरहार में कथित पाकिस्तानी सैन्य गतिविधियों के जवाब में की गई, जिसमें कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने और सैन्य उपकरणों के नष्ट होने का भी दावा किया गया है।
अफगनिस्तान की सूचना और संस्कृति मंत्रालय के अधीन आधिकारिक सरकारी एजेंसी बख्तर न्यूज़ एजेंसी (बीएनए) के अनुसार अफगानिस्तान की रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि अफगान राष्ट्रीय रक्षा बलों ने पूर्वी अफगानिस्तान में दुरंड रेखा के पास स्थित एक पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया है। यह कार्रवाई दोनों पक्षों के बीच हुई झड़पों के बाद की गई।
रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह ऑपरेशन पूर्वी प्रांत कुनार और नंगरहार के सीमावर्ती क्षेत्रों में “पाकिस्तानी सैन्य शासन के अपराधों” के जवाब में शुरू किया गया था। मंत्रालय का कहना है कि अफगान बलों ने कार्रवाई के दौरान पाकिस्तानी चौकी पर नियंत्रण स्थापित कर लिया।
बयान में दावा किया गया है कि इस ऑपरेशन में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा, संघर्ष के दौरान एक बख्तरबंद टैंक और एक सैन्य वाहन भी पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
अफगान रक्षा अधिकारियों ने कहा कि देश की सुरक्षा बल डुरंड रेखा पर उत्पन्न होने वाले किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां