मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक से मरणासन्न कर फरार हुए हमलावर; हालत नाजुक, मेरठ रेफर, एहतियातन पीएसी तैनात

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट कजियान मोहल्ले में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नमाज पढ़ाकर घर लौट रहे एक इमाम पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक और पत्थरों से प्रहार कर इमाम को लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

रास्ते में घेरकर किया हमला

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका ये भी पढ़ें  बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय इमाम अब्दुल वहाब रविवार दोपहर पीर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ाकर वापस लौट रहे थे। तभी मोहल्ले के ही दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के इमाम पर लाठी-डंडों और बैट से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण इमाम अब्दुल वहाब सड़क पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के दो युवाओं ने सीए फाइनल में लहराया परचम, शहर का मान बढ़ाया, मिलीं बधाइयां

हालत गंभीर, मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर

मुजफ्फरनगर में दवा व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, ‘बदमाशों का देवता’ ने ली थी 'सुपारी'  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दवा व्यापारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, ‘बदमाशों का देवता’ ने ली थी 'सुपारी'

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इमाम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके सिर और शरीर पर गहरी चोटें देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस की मुस्तैदी, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। तनाव को देखते हुए सरवट कजियान में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Views: 3014

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 49 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर। देश में 2014 और उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। मुजफ्फरनगर शहर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 49 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट कजियान मोहल्ले में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

रियाद/नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) में गहराते जा रहे युद्ध के संकट के बीच सऊदी अरब से एक बड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईस्कूल एवं इंटरमीडियेट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं