मुजफ्फरनगर के मोरना में दो नाबालिग बहनों का अपहरण, फोन कर परिजनों को दी धमकी

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, नहर पुल पर आखिरी बार देखे जाने की पुष्टि

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो नाबालिग बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने एक अज्ञात युवक पर दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव मलपुरा निवासी एक व्यक्ति गांव पटौली स्थित एक गन्ना कोल्हू पर काम करता है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी 17 वर्षीय और 15 वर्षीय दोनों बहनें कोल्हू पर आने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे कोल्हू नहीं पहुँचीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि दोनों किशोरियों को भोपा स्थित गंग नहर के पुल के पास देखा गया था।

मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में नमाज के लिए मस्जिद जा रहे पिता-पुत्र पर हमला और मेले में युवकों की पिटाई, मारपीट की दो घटनाओं से सनसनी

आरोपी ने फोन पर दी धमकी
परिजनों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई थी, जिसमें कॉलर ने अपनी बहनों से बात कराने की जिद की थी। जब परिजनों ने घटना के बाद उसी नंबर पर संपर्क किया, तो आरोपी ने स्पष्ट कहा कि दोनों लड़कियाँ उसके पास ही हैं और "जो करना है, कर लो।" इस धमकी के बाद से परिजनों का बुरा हाल है।

खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, नशे में होने की आशंका ये भी पढ़ें  खतौली में ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, टबिट्टा फाटक के पास हुआ हादसा, नशे में होने की आशंका

तलाश में जुटी पुलिस 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जशवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान और लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए टीमों को सक्रिय कर चुकी है। तकनीकी सर्विलांस (मोबाइल लोकेशन) की मदद से पुलिस आरोपी और लड़कियों की तलाश में जुटी है।

मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएं

 

Views: 209

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

नई दिल्ली। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का बहुत खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में...
हेल्थ 
गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

  नई दिल्ली। मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से आमतौर...
लाइफस्टाइल 
सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब संजू...
खेल  क्रिकेट 
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी से जुड़ी घोषणा के खिलाफ एक एक डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव