मुजफ्फरनगर में विधिक सेवा प्राधिकरण ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को किया जागरूक, अधिकारों व योजनाओं से कराया अवगत
सदर ब्लॉक कूकड़ा में आयोजित शिविर में दी कानूनी सहायता एवं टोल-फ्री नंबरों की जानकारी
मुजफ्फरनगर। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना था।
जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन सदर ब्लॉक कूकड़ा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वालंटियर गौरव मलिक ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन समाज में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को सम्मानित करने का है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और समर्पण से यह सिद्ध कर दिया है कि वे राष्ट्र निर्माण में पुरुषों के समान ही सशक्त भूमिका निभा रही हैं। महिलाओं का साहस और संवेदनशीलता ही समाज को एक नई दिशा प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: होली के दिन घर में घुसकर महिला से अभद्रता और पति पर जानलेवा हमला, वीडियो वायरलविधिक सहायता और लोक अदालत पर जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए गौरव मलिक ने बताया कि पात्र लोगों को निशुल्क अधिवक्ता और कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली 'लोक अदालत' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बैंक विवाद, यातायात, विद्युत, पारिवारिक विवाद, संपत्ति और चेक बाउंस जैसे मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर लोक अदालत के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देशमहत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पैरा लीगल वालंटियर धनीराम ने महिलाओं को सुरक्षा और सहायता प्रदान करने वाले विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों महिला हेल्पलाइन(1090), पुलिस सहायता(112),वन स्टॉप सेंटर(181) चाइल्ड हेल्पलाइन(1098) तथा साइबर हेल्पलाइन(1930) नंबरों से अवगत कराया, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल मदद प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवी संगठन 'एक्शन एड' के जिला संयोजक ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में नई चेतना लाते हैं और इन्हें निरंतर जारी रहना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां