मुजफ्फरनगर: पार्किंग विवाद में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, 300 राइडर्स ने काम बंद कर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित ब्लिंकिट स्टोर के बाहर शनिवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया जब बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी अचानक हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के ऑफिस स्टाफ और डिलीवरी राइडर्स के बीच पार्किंग व्यवस्था को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था जिसने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की गई जिससे मौके पर तनाव फैल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद अन्य डिलीवरी राइडर्स भी वहां इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि लगभग तीन सौ डिलीवरी राइडर्स ने विरोध स्वरूप अपना काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। राइडर्स का आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें उचित पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है जिसके कारण उन्हें रोजाना स्थानीय लोगों और ऑफिस स्टाफ के विरोध का सामना करना पड़ता है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से राइडर्स में भारी आक्रोश है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर: सम्भलहेड़ा में राशन वितरण में खेल, अंगूठा लगवाकर राशन न देने का ग्रामीणों ने किया विरोधडिलीवरी राइडर्स ने कंपनी प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें एक ऑर्डर पूरा करने पर बहुत कम भुगतान किया जा रहा है जिससे उनकी मजदूरी भी पूरी नहीं हो पाती। इसके ऊपर पार्किंग जैसी समस्याओं के कारण आए दिन होने वाले झगड़ों ने उनका काम करना मुश्किल कर दिया है। राइडर्स की इस सामूहिक हड़ताल के चलते शनिवार को शहर में ब्लिंकिट की डिलीवरी सेवा पूरी तरह ठप रही जिससे आम ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हड़ताल पर बैठे कुछ राइडर्स ने गुस्से में नौकरी छोड़ने तक की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जाता और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं होता तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। मौके पर बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई ताकि शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां