हरियाणा के सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 13 मजदूर झुलसे
-फैक्ट्री मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई और 13 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की सूचना मिलने पर डीसी, एसपी, पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने फैक्टरी मालिक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सफीदों स्थित भाट कॉलोनी में रंग फैक्टरी में शनिवार को भी आम दिनों की तरह मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई। चारों ओर धुआं और आग की लपटें उठने के कारण मजदूरों के बीच चीख पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव व राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे में चार महिलाएं छत से कूद कर जान को बचा सकीं। जबकि गांव सिंघपुरा निवासी पिंकी (51), वार्ड नौ निवासी गुड्डी (50), डिग्गी मोहल्ला निवासी पूजा (40), आर्दश कालोनी निवासी ऊषा (45) की मौत हो गई। इस हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। फैक्टरी में आग के बीच से निकाले गए मजदूरों को जींद तथा सफीदों के अस्पताल में लाया गया है। कुछ ही देर में यहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। शहर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़ित परिवार राहडा मोहल्ला निवासी विजय की शिकायत पर फैक्टरी मालिक राकेश, देवेंद्र, सतनारायण, रामकरण तथा एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि कुछ मरीजों को जींद तथा कुछ को सफीदों अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि कुछ को पीजीआई रेफर किया गया है। हमारा पूरा प्रयास है कि सभी को उपयुक्त उपचार मिले। ऐसे मामले फिर दोबारा से सामने न आएं और ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसको लेकर अभियान के तौर पर काम किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां