दबंगाें ने दुधमुंहे बच्चे काे जमीन पर पटका, इलाज के दाैरान मौत
पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने ढाया था कहर
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक परिवार पर जमकर कहर ढाया इतना ही नहीं दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट और अश्लीलता करते हुए तीन माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे बीस घंटे चले इलाज के बाद शनिवार को दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरदना निवासी प्रमोद कुशवाहा पुत्र रामेश्वर ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,गुरुवार शाम करीब साढे छः बजे पुरानी रंजिश मानते हुए गांव के श्याम बाबू, रोहित उर्फ़ तुर्रा, राहुल, सुरेश रामप्रकाश आदि ने उसके घर पर हमला कर दिया और उसके साथ महिलाओं को भी बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने तीन महीने के दुधमुंहे बच्चे को भी जमीन पर पटक दिया जिसे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और सदर अस्पताल से हायर सेंटर कानपुर के लिए रेफर किया गया था जहां पर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई ।
ये भी पढ़ें योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्रवहीं कोतवाली पुलिस ने मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन अब हत्या की धारा भी जोडने की बात कही जा रही है। कोतवाली पुलिस ने मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां