काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें गई खंगाली
वाराणसी। आजमगढ़ के अभिषेक सिंह की शिकायत पर विजिलेंस और इंटेलिजेंस ब्यूरो की दो टीमों ने वाराणसी पहुंचकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी -बीएचयू और अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में वर्ष 2022 से 2024 के दौरान हुई नियुक्तियों की फाइलों को जब्त कर खंगाला है।
इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता की शिकायत पर आधिकारिक आदेश के बाद ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय, आईआईटी -बीएचयू और अंतर विश्वविद्यालय शिक्षक शिक्षा केंद्र में नियुक्तियों की फाइलें जब्त की गई हैं। जांच पूर्ण होने तक और भी कागजातों और लोगों से पूछताछ की कार्यवाही होगी। नियमों के विपरीत नियुक्तियों की जांच में बड़े लेनदेन और तमाम पहलुओं की जांच होगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां