गुरुग्राम में स्कूल चेयरमैन गिरफ्तार: CBSE की फर्जी मान्यता दिखाकर लिया था सैकड़ों बच्चों का दाखिला
सेक्टर-9ए में एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल नाम से है स्कूल,स्कूल की मान्यता 8वीं तक, दाखिले 10वीं व 12वीं के भी किए
गुरुग्राम। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की फर्जी मान्यता पर स्कूल में दाखिले देने के आरोपी स्कूल चेयरमैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-9ए स्थित एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल नामक स्कूल के फर्जीवाड़े का गत माह एक छात्रा व उसके पिता ने खुलासा किया था। जब वह परीक्षा देने स्कूल पहुंची तो पता चला कि स्कूल की मान्यता ही फर्जी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी चेयरमैन को बिलासपुर चौक से गिरफ्तार किया गया है।
एजुके्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-9ए गुरुग्राम के प्रबन्धन व स्टॉफ द्वारा सीबीएसई (सीबीएसई) की फर्जी मान्यता दिखाकर धोखाधड़ी करने व छात्राओं का भविष्य दांव पर लगाने को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने स्कूल चेयरमैन विनय कटारिया के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। 18 फरवरी 2026 को पुलिस थाना सेक्टर-9ए की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत दी गई। शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी एजुक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा है। उसके साथ स्कूल प्रबंधने गंभीर धोखाधड़ी की है। आरोप लगाए कि स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है। वैध मान्यता प्रमाण-पत्र एवं संबद्धता नंबर भी दिखाया गया था।
उनकी बेटी से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क आदि विभिन्न मदों में नियमित रूप से शुल्क लिया गया। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच करने पर शिकायतकर्ता को पता चला कि यह स्कूल सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है। दाखिला के समय जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया था, वह भी गलत है। स्कूल के इस कृत्य से छात्रा का एक शैक्षणिक वर्ष खराब हुआ। उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया।
ये भी पढ़ें ईरान युद्ध के चलते गेल को कतर से एलएनजी सप्लाई बंद, भारत में गैस सप्लाई पर पड़ सकता है असरपुलिस ने विद्यालय के चेयरमैन विनय कटारिया, प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया, वाइस प्रिंसिपल सिमर बत्रा, कॉर्डिनेटर सोनिया व अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। अपराध शाखा मानेसर की ओर से स्कूल के चेयरमैन को बिलासपुर चौक से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विनीत कटारिया के निवासी सेक्टर-9 के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह पिछले आठ साल से स्कूल चला रहा है। इस स्कूल को सीबीएसई से आठवीं कक्षा तक की मान्यता प्राप्त है। उसने रुपये कमाने के लालच में 10वीं कक्षा की फर्जी मान्यता दिखाकर 25 बच्चों को नौवीं कक्षा व दसवीं कक्षा में दाखिला दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां