शामली में बी-पैक्स चुनाव: अमित कुमार सभापति व संजीव कुमार उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पुरमाफी का चुनाव, निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
शामली। जनपद में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) पुरमाफी के संचालन हेतु शनिवार को चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस चुनाव में कई पदों पर सर्वसम्मति देखने को मिली, वहीं कुछ महत्वपूर्ण पदों पर मतदान के बाद निर्णय लिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बाद समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
निर्वाचन अधिकारी अर्पण मलिक ने बताया कि समिति के विभिन्न पदों के लिए 26 फरवरी को नामांकन और 28 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। शनिवार को सभापति और उपसभापति पद के लिए नामांकन हुए। इन दोनों शीर्ष पदों पर अमित कुमार (सभापति) और संजीव कुमार (उपसभापति) ने एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। अन्य किसी प्रत्याशी के मैदान में न होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ासंचालक मंडल के निर्वाचित सदस्य
समिति के संचालन हेतु विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए प्रतिनिधियों में निर्वाचित संचालकों में ताना के रविन्द्र पुत्र सेवाराम, चोंदाहेड़ी के ईश्वर पुत्र सुखीर, नोनांगली की मंजू देवी पत्नी कंवरपाल, पुरमाफी के अमित कुमार पुत्र सतबीर, पुरमाफी द्वितीय की राखी पत्नी अमित कुमार, पेलखा के अजय कुमार पुत्र सतपाल, मालैंडी के संजीव पुत्र मलखान, मालैंडी द्वितीय के वीरेन्द्र पुत्र श्रीचंद, सिंभालका के राजेन्द्र पुत्र रूला शामिल हैं।
छह पदों पर निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी
निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ताना, सिंभालका और पेलखा गांवों में संचालक पद के लिए मतदान कराया गया, जबकि शेष छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी अर्पण मलिक, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरविन्द कुमार के साथ क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व पूर्व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां