शामली में ब्याज के चंगुल में फंसा युवक, पैसे चुकाने के बाद भी दबंगों ने लोहे की रॉड से सिर फोड़ा

पूजा करके लौट रहे पीड़ित पर मोहल्ले के ही युवकों ने बोला धावा, कोतवाली में दी तहरीर

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नंदूप्रसाद में ब्याज के रुपयों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक पर मोहल्ले के ही दबंगों ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह धार्मिक अनुष्ठान कर घर लौट रहा था। हमलावरों ने लोहे की रॉड से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पलिस में की गई शकायत के अनुसार, पीड़ित नीरज (पुत्र ब्रजपाल) निवासी मोहल्ला नंदूप्रसाद ने कुछ समय पूर्व मोहल्ले के ही 'जीता' नामक व्यक्ति से तीन हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। नीरज का दावा है कि वह समय रहते मूलधन और ब्याज की पूरी रकम चुका चुका है। इसके बावजूद आरोपी जीता उस पर अतिरिक्त ब्याज का दबाव बना रहा था और आए दिन परेशान कर रहा था।

शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन ये भी पढ़ें  शामली की निविका ने ओलंपियाड में गाड़े झंडे, राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए हुआ चयन

मंदिर से लौटते समय हुआ हमला
घटना गुरुवार की है, जब नीरज 'बड़ी माता' की पूजा करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे जीता, कालू और उनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से नीरज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, जिन्हें देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

शामली में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत ये भी पढ़ें  शामली में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

पुलिस जांच में जुटी
लहूलुहान हालत में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पीड़ित नीरज ने आरोपियों के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है, मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शामली में भक्ति और उल्लास के संगम के बीच खिली 'फूलों की होली', शिव शक्ति वाटिका में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ये भी पढ़ें  शामली में भक्ति और उल्लास के संगम के बीच खिली 'फूलों की होली', शिव शक्ति वाटिका में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

शामली। जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक...
शामली 
शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
शामली 
शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश