सीएम योगी ने ग्रेटर नोएडा में किया KDSG अस्पताल का उद्घाटन; कपिल देव रहे मौजूद

On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में बने केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव और गौतमबुद्ध नगर से सांसद महेश शर्मा भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में डॉक्टरों के व्यवहार और आत्मविश्वास की अहमियत बताते हुए एक रोचक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब कपिल देव गेंदबाजी करने मैदान में उतरते थे तो पाकिस्तान की टीम मैच शुरू होने से पहले ही आधा हार मान लेती थी। उसी तरह अगर डॉक्टर आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मरीज का इलाज करें तो उसकी बीमारी आधी वहीं खत्म हो जाती है।

 

इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे ये भी पढ़ें  इज़राइल–ईरान युद्ध के चलते दुबई में फंसे 217 लोग विशेष विमान से चेन्नई पहुंचे

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

उन्होंने कहा कि जब दवा और दुआ दोनों मिल जाती हैं तो मरीज जल्दी स्वस्थ होता है और अस्पताल की प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। सीएम योगी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना एनसीआर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र हर व्यक्ति के लिए अत्यंत जरूरी है और हर नागरिक बेहतर इलाज की अपेक्षा रखता है। सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है, लेकिन व्यापक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी क्षेत्र की सहभागिता भी जरूरी है।

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा ये भी पढ़ें  यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आज देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक बन चुकी है। इस योजना से देशभर में करीब 60 करोड़ लोग जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश में ही 5 करोड़ से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं, जिनके माध्यम से उन्हें पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जरूरी है। सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों का बनना अच्छी बात है, लेकिन यह भी जरूरी है कि सरकारी दरों और निजी अस्पतालों की फीस के बीच संतुलन बना रहे, ताकि आम आदमी को सस्ता और भरोसेमंद इलाज मिल सके। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रदेश की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 तक देश में केवल छह एम्स संचालित थे, जबकि आज 23 विश्वस्तरीय एम्स संस्थान काम कर रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2017 तक 17 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ नीति के तहत 75 जिलों में लगभग 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं या निर्माणाधीन हैं। करीब 200 करोड़ रुपए की लागत से बना केडीएसजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल 300 बेड की आधुनिक सुविधा से लैस है।

 

यहां कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल में हाईटेक मशीनों से उन्नत सर्जरी की सुविधा भी दी जाएगी। इस अस्पताल के शुरू होने से करीब 1000 लोगों को सीधे और परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सरकार के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और इस अस्पताल के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में नई पहचान बनाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संस्थान उत्तर प्रदेश का नाम देश और विदेश तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

शामली। जनपद में तिल्हैंडी का पर्व पुलिसकर्मियों ने भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन शामली में पुलिस अधीक्षक...
शामली 
शामली पुलिस ने तिल्हैंडी पर गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होली पर्व

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

शामली। थाना आदर्श मंडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।...
शामली 
शामली: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव सैनपुर में तकनीक और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आईआईटी मद्रास (चेन्नई)...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना के सैनपुर में आईआईटी विशेषज्ञों का फिजियोथेरेपी शिविर, ग्रामीणों को दर्द से दिलाई निजात

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

बॉर्डर के जनपदों में सुरक्षा होगी चाक-चौबंद; पुलिस के वाहनों के बजट में हुई तीन गुना से अधिक की बढ़ोतरी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी पुलिस की 'रफ्तार' को लगेंगे पंख: होंडा फाउंडेशन देगा 50 क्यूआरटी वाहन, सीएम योगी शुक्रवार को दिखाएंगे हरी झंडी

कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र के लौगांवा गांव में बुधवार रात होली हुड़दंग में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
कौशांबी में पुलिस से बदसलूकी: वर्दी के अपमान पर कड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र में युवक का शव ठेले पर ले जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में ठेले पर शव ले जाने का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का स्पष्टीकरण

सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सहारनपुर। थाना गंगोह क्षेत्रान्तर्गत मामूली सी बात को लेकर हुई‌ कहासुनी में  हिन्दु समाज के दो गुटों में गाली गलौच...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में झगड़ा: हिन्दू समाज के दो गुटों की मारपीट में 20 घायल, 6 को अस्पताल रेफर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश