नोएडा। नोएडा में किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपने की तैयारी कर रहे भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के कई नेताओं को को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। एसीपी प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लेने के बाद किसानों को रिहा कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद गौतमबुद्व नगर के किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकियू भानु के नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया के नेतृत्व में एक ज्ञापन देना था। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया को घर पर ही अरेस्ट कर लिया।इसके अलावा वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष भाटी, मनोज चौधरी राष्ट्रीय संगठन मंत्री को भी उनके कार्यालय पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से एक बयान जारी कर एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, मीडिया प्रभारी सुभाष भाटी आदि किसान नेताओं ने कहा कि जनपद गौतमबुद्व के किसानों की समस्याओं को अभी तक समाधान नहीं हुआ है। हमारे मुद्दे आबादी, पांच व दस परसेंट प्लॉट, 64.7 फीसदी मुआवजा, गांवों में विकास कार्य, सर्किल रेट बढ़ाने, डूब क्षेत्र के लोगों को बिजली कनेक्शन देने आदि समस्याओं के समाधान के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन देना था।
किसान नेताओं ने बताया कि पूर्व में हुए किसानों के आंदोलन की वजह से एक हाईपावर कमेठी का गठन किया था लेकिन सरकार ने आज तक हाईपावर कमेटी पर निर्णय नहीं लिया ना ही कोई उचित समाधान किया है।
उन्होंने बताया कि आज उच्च अधिकारियों से वार्ता होने के बाद सभी को रिहा किया गया तथा एसीपी प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। इस मौके पर प्रेम सिंह भाटी, किट्टी प्रधान, सत्प्रकाश अवाना, राजकुमार, ऋतिक शर्मा, रवि पहलवान, वीरेंद्र, श्याम दीक्षित, सोनू अवाना, ओमी प्रधान, आकाश चौधरी, सुरेंद्र बंसल सहित अन्य मौजूद रहे ।
टिप्पणियां