नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

On

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होली के दौरान हुड़दंग और मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से दो वीडियो सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पहला वीडियो नोएडा के सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी का बताया जा रहा है जबकि दूसरा वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। दोनों ही मामलों में होली खेलने के दौरान विवाद बढ़ने के बाद जमकर मारपीट हुई। पहला वीडियो सेक्टर-79 स्थित सिविटेक स्टेडिया सोसाइटी का है। करीब एक मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो में 12 से 14 लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में होलिका दहन के दौरान बड़ा हादसा: बिजली के खंभे और तारों में लगी भीषण आग, नई मंडी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग ये भी पढ़ें  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग

वीडियो में कुछ लोग गाली-गलौज भी करते नजर आ रहे हैं और एक महिला भी मौके पर मौजूद दिख रही है। जानकारी के अनुसार, होली खेलने के दौरान सोसाइटी के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़े को शांत कराया। विवाद शांत होने के बाद सोसाइटी में दोबारा होली खेली गई। दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है, जहां होली के दिन सुरक्षा गार्डों और सोसाइटी के निवासियों के बीच विवाद हो गया। करीब एक मिनट के इस वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने लाठी-डंडों से निवासियों की पिटाई की।

दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग ये भी पढ़ें  दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस के अनुसार, होली के अवसर पर कुछ लोग अपने परिवार के साथ सोसाइटी परिसर में डांस और रंग-गुलाल के साथ होली मना रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बिसरख पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनन्द, गुड्डू कुमार मालदार, प्रकाश राय, किशन, दीपक, शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Views: 16

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

बाड़मेर। बाड़मेर के रेगिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां शाम होते ही लोग भाग जाते हैं और पूरा मंदिर...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां से शाम होते ही भागने लगते हैं लोग

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे 'महिला उत्पीड़न रोकथाम एवं त्वरित न्याय' अभियान...
शामली 
शामली में 9 मार्च को सजेगी महिला आयोग की अदालत, मनीषा अहलावत करेंगी पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण

उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक महत्वपूर्ण चुनौती बन गई है। अनियमित दिनचर्या, जंक फूड...
लाइफस्टाइल 
उड्डियान बंध: सिर्फ व्यायाम नहीं, शरीर को भीतर से शुद्ध करने की एक कला

मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस लाइन में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के साथ खेली होली

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

सहारनपुर। ट्रैक्टर और कार की भिडंत में दो लोग घायल हो गए। स्टेट हाईवे पर बसेड़ा के निकट एक कार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गन्नों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की टक्कर, दो लोग घायल

बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

मुरादाबाद। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। समाजवादी...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
बिहार सीएम के राज्यसभा जाने को लेकर सियासत तेज, पूर्व सांसद डॉ एस.टी. हसन का नीतीश कुमार पर तीखा हमला

जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर: होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग, दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश