गौतमबुद्धनगर में होली पर 'ड्राई डे': नोएडा-ग्रेटर नोएडा में शराब और भांग की दुकानें रहेंगी बंद

On

गौतमबुद्धनगर। होली के मुख्य पर्व (फाग) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बुधवार को पूर्ण शराबबंदी का आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक, जनपद की समस्त मदिरा एवं आबकारी अनुज्ञापन 4 मार्च को पूरे दिन बंद रहेंगे। प्रशासन द्वारा यह आदेश संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 के अध्याय 9 की धारा 59 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किया गया है। होली के दौरान संभावित अव्यवस्थाओं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि जनपद में पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल ये भी पढ़ें  चंद्रग्रहण के चलते 3 मार्च को बंद रहेंगे अयोध्या के मंदिरों के पट, जानिए पूरा शेड्यूल

मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल के होली मिलन में जमकर थिरके भाजपाई, फूलों की वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

जिला प्रशासन के अनुसार, बुधवार को देशी मदिरा की दुकानें, कम्पोजिट शॉप, भांग की फुटकर बिक्री की दुकानें, प्रीमियम रिटेल वेंड, मॉडल शॉप/बार (एफएल-6, एफएल-7, 7(1), एफएल-9, 9ए, 40, 41, 49) सहित सभी प्रकार के आबकारी अनुज्ञापन बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त सैन्य कैंटीन, अर्द्धसैनिक कैंटीन, थोक अनुज्ञापन (सीएल-2, एफएल-2, 2ए, 2बी), फार्मेसी, बीआईओ-1/0, बॉंन्‍ड अनुज्ञापन तथा जनपद के अन्य समस्त आबकारी लाइसेंस भी इस दिन प्रभावी रूप से बंद रखे जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बंदी के कारण संबंधित अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल या क्षतिपूर्ति देय नहीं होगी।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके महसूस हुए

आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि होली के अवसर पर शराब के सेवन से अक्सर विवाद और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह एहतियाती कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें। जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि पर्व के दौरान जनपद में पूरी तरह शांति व्यवस्था बनी रहे। 

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

नागल (सहारनपुर)। जनपद की थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बीती रात एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 4 मार्च को गोरखपुर में पारंपरिक 'रंगोत्सव' का भव्य आयोजन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गाजियाबाद पुलिस का बड़ा धमाका: APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

   गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की थाना साइबर क्राइम टीम ने एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद पुलिस का बड़ा धमाका: APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे पांच बदमाश गिरफ्तार, असलहा व कारतूस बरामद

सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

नागल (सहारनपुर)। जनपद की थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी  गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा

सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने बीती रात एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही रोक दिया। पुलिस...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में एटीएम में सेंधमारी की हाईटेक साजिश नाकाम, महिला समेत 4 गिरफ्तार

गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 4 मार्च को गोरखपुर में पारंपरिक 'रंगोत्सव' का भव्य आयोजन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में होली का रंग: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान नृसिंह के रथ की करेंगे अगुवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं