सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ईंट भट्टे से दबोचा
पुलिस ने बागपत निवासी आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल
नागल (सहारनपुर)। जनपद की थाना नागल पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। बागपत निवासी इस आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया था, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
चुलिस के अनुसार यह मामला 7 अगस्त 2024 का है, जब पीड़ित पक्ष ने थाना नागल में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम ककड़ीपुर निवासी नकुल उर्फ मिर्ची पुत्र रमेश, उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने तत्काल अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार अभियुक्त नकुल उर्फ मिर्ची का चालान काटकर पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
ईंट भट्टे पर दबिश देकर हुई गिरफ्तारी
थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम सिडकी स्थित 'हनुमान ब्रिक फील्ड' (गगन मार्का ईंट भट्टा) परिसर में घेराबंदी कर आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद में “किड्स फैशन फिएस्टा” का आयोजन, 109 नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवाबढ़ाई गई गंभीर धाराएं
पुलिस के अनुसार, अपहृता को पूर्व में ही सकुशल बरामद कर लिया गया था। पीड़िता के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर विवेचना के दौरान मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) और 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां