मुरादाबाद में “किड्स फैशन फिएस्टा” का आयोजन, 109 नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा
मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शहर में “किड्स फैशन फिएस्टा” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 109 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को एक ऐसा मंच प्रदान करना रहा, जिससे वे आत्मविश्वास विकसित कर सकें और मॉडलिंग इंडस्ट्री का अनुभव प्राप्त कर सकें।
संस्था की संस्थापिका गरिमा सिंह ने बताया कि इस पहल के माध्यम से बच्चों को मॉडलिंग के क्षेत्र से जोड़ना और उन्हें भविष्य में एड एजेंसियों के साथ कार्य करने के अवसर उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में 5 और 6 वर्ष के बच्चों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि दूसरे चरण (ग्रुप बी) में 7 और 8 वर्ष के बच्चों ने अपने अंदाज और आत्मविश्वास से दर्शकों को प्रभावित किया।
ये भी पढ़ें गोरखपुर में मेगा सर्जिकल आई कैंप: मिलिट्री डॉक्टरों ने 374 मरीजों की आंखों की रोशनी वापस लाईकार्यक्रम के निर्णायक मंडल में मिसेज मुरादाबाद निकिता अरोड़ा, रनर-अप गरिमा सिरोही एवं प्रसिद्ध मॉडल प्रियंका गोयल शामिल रहीं।
इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें बेबी ब्लेसिंग के डायरेक्टर करण अरोड़ा, इनर व्हील एसेंस क्लब की प्रेसिडेंट नेहा कोठीवाल, टंबल टाउन की एमडी शची शर्मा, सिविल डिफेंस से पंकज कुमार सक्सेना एवं क्लासिक बैंक्विट से गुरप्रीत दुआ शामिल रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीजेएम श्रीमती श्वेता चौधरी ने विजेताओं को क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।
परिणामों में ग्रुप ए में “मुरादाबाद एंजेल” का खिताब मीरा सिंह तथा “मुरादाबाद चैंपियन” का खिताब रोहन चौधरी ने हासिल किया। वहीं ग्रुप बी में “मुरादाबाद एंजेल” यति चाहल और “मुरादाबाद चैंपियन” अगम जीत बने।
कार्यक्रम का संचालन उर्वशी सिंह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पराग ह्यूमन फाउंडेशन की सदस्य कनिका अग्रवाल, साक्षी बंसल, उपासना, निक्की, पूजा एवं हिमांतिका खत्री का विशेष सहयोग रहा। वहीं आरजे आनंद और आरजे पियूष ने बच्चों के साथ संवाद कर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा।
यह आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां