मुरादाबाद: जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोर

मुरादाबाद। जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) की वर्ष 2026 की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन को सक्रिय रखते हुए पत्रकारों के हितों में कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी भूमिका समाज में अत्यंत अहम है। ऐसे में सभी पत्रकारों को निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

 

रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक ये भी पढ़ें  रोजेदारों ने अदा की रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज, मुरादाबाद में दिखी अकीदत और खुशी की झलक

पत्रकारों के उत्पीड़न पर होगी सख्त कार्रवाई

जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत ये भी पढ़ें  जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनके परिवारों के कल्याण के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ होने वाले उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा रहेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेगा।

 

वरिष्ठ पत्रकारों को मिली अहम जिम्मेदारियां

नई कार्यकारिणी में कई वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एडवाइजर के रूप में राजकुमार सिंह (आगरा), आदर्श नंदन गुप्त (आगरा), हरिशंकर जोशी (मेरठ), मनोज आहूजा (मुरादाबाद) और पंकज कुमार वालिया (शामली) को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा अमित गोयल को उपाध्यक्ष, परीक्षित कौशिक (मथुरा) को प्रांतीय सचिव, विनय गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में नवीन अग्रवाल (पीलीभीत) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विशाल अग्रवाल (अलीगढ़), सतीश अग्रवाल (मुरादाबाद) और अजय गहलौत (मेरठ) को शामिल किया गया है। वहीं, मोहित शर्मा को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है।

 

मेरठ मंडल के संयोजक नियुक्त

संगठन ने मेरठ मंडल के संयोजक के रूप में विशेष त्यागी को जिम्मेदारी सौंपी है।

 

संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान दें।

उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी कार्य करता रहेगा।

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

3 लाख Down Payment में घर लाएं Skoda Slavia जानिए 13944 रुपये EMI पर पूरी फाइनेंस डिटेल और कुल कीमत

अगर आप एक स्टाइलिश और प्रीमियम मिड साइज सेडान खरीदने का सपना देख रहे हैं और आपकी नजर Skoda Slavia...
ऑटोमोबाइल 
3 लाख Down Payment में घर लाएं Skoda Slavia जानिए 13944 रुपये EMI पर पूरी फाइनेंस डिटेल और कुल कीमत

महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
 महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल

वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर

मेरठ। शहर में सैयद कमानग्रान वक्फ, मोहल्ला भटीपुरा देहली रोड पर विश्व ख्याति प्राप्त सैयद एजाजुद्दीन शाह, पॉपुलर मराठी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर

होली 2026 : कोल्ड ड्रिंक्स नहीं रंगों के त्योहार पर ट्राई करें ठंडई, घर पर ऐसे करें तैयार

नई दिल्ली। पूरे देश में 4 मार्च को रंगों का त्योहार होली मनाया जाएगा। इस दिन लोग रंग खेलने के...
लाइफस्टाइल 
होली 2026 : कोल्ड ड्रिंक्स नहीं रंगों के त्योहार पर ट्राई करें ठंडई, घर पर ऐसे करें तैयार

आयुर्वेदिक दिनचर्या: फिट बॉडी और रिलैक्स माइंड का सीक्रेट मंत्र

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी दिनचर्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर बीमारियों...
हेल्थ 
आयुर्वेदिक दिनचर्या: फिट बॉडी और रिलैक्स माइंड का सीक्रेट मंत्र

उत्तर प्रदेश

वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर

मेरठ। शहर में सैयद कमानग्रान वक्फ, मोहल्ला भटीपुरा देहली रोड पर विश्व ख्याति प्राप्त सैयद एजाजुद्दीन शाह, पॉपुलर मराठी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश