महाराष्ट्र के नागपुर में विस्फोटक निर्माण कंपनी एसबीएल में धमाका, 15 की मौत, 18 से अधिक मजदूर घायल
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 15 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में अभी भी कुछ अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है, जब राउलगांव में स्थित एसबीएल कंपनी खनन कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक और अन्य संबंधित सामग्री का निर्माण करती है। रोजाना की तरह रविवार सुबह भी मजदूर काम पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरी यूनिट हिल गई। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। जानकारी के अनुसार धमाके के समय यूनिट में लगभग 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के तुरंत बाद परिसर में भीषण आग लग गई और काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया। अफरा-तफरी के बीच कई मजदूर घायल हो गए, जबकि कुछ के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एम्बुलेंस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं बचाव दल फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटा है।
ये भी पढ़ें अफगान-पाकिस्तान में भीषण सैन्य संघर्ष शुरू: दोनों देशों ने किया एक दूसरे के भारी नुकसान का दावाप्रशासन ने पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंच रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है। हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी घायल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं एसबीएल कंपनी के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जा सके। उन्होंने बताया कि कंपनी में फायर सिस्टम को लेकर भी क्या सावधानी रखी गई थी, इसकी भी जानकारी की जा रही है। फायर ब्रिगेड भी इस मामले की जांच कर सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां