त्योहारी सीजन में सर्दी-खांसी से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

On

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन चल रहा है। एक तरफ रौनक, मिठाइयां तो दूसरी तरफ मौसम में अचानक बदलाव के कारण सर्दी-खांसी जैसी परेशानियां भी बढ़ रही हैं।

ठंडी हवाएं, धूल और प्रदूषण के साथ मिलकर ये समस्याएं गले और छाती में जलन, सूखी या बलगम वाली खांसी पैदा कर देती हैं। हालांकि, इन समस्याओं का समाधान घरेलू उपायों में छुपा है। नेशनल हेल्थ मिशन ने लोगों को चेतावनी दी है कि सर्दी-खांसी के शुरुआती लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें। सही समय पर देखभाल से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है और बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय  ये भी पढ़ें  बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय

ऐसे में घर में आसानी से उपलब्ध चीजों के सेवन से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता, साथ ही राहत भी मिलती है। त्योहार मनाते समय भी सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। सर्दी-खांसी के मुख्य लक्षणों में सूखी खांसी, बलगम वाली खांसी, गले में खराश या जलन और छाती में भारीपन या जलन शामिल हैं। ये लक्षण शुरुआत में हल्के लगते हैं, लेकिन अगर इनका इलाज न किया जाए तो खांसी लंबी खिंच सकती है और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। त्योहारों की भागदौड़ में लोग अक्सर इन लक्षणों को अनदेखा कर देते हैं, जो बाद में बड़ी समस्या बन जाता है। नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, घरेलू और आसानी से उपलब्ध चीजों से इन लक्षणों में बहुत राहत मिल सकती है। सूखी खांसी में मुलेठी या लौंग को मुंह में रखकर चबाना बहुत फायदेमंद होता है। मुलेठी गले को नरम बनाती है और खांसी को शांत करती है, जबकि लौंग में मौजूद तेल बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली  ये भी पढ़ें  स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर गरारे करने से गले की खराश और जलन में तुरंत आराम मिलता है। यह घर का सबसे पुराना और कारगर उपाय है। सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से भी बहुत फायदा होता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाते हैं और रात में आरामदायक नींद दिलाते हैं। अदरक और तुलसी का काढ़ा बनाकर उसमें शहद मिलाकर पीना भी बेहद असरदार है। अदरक गर्म तासीर का होता है, जो खांसी और बलगम को ढीला करता है, जबकि तुलसी सांस की नलियों को साफ रखती है। शहद गले को सुकून देता है और खांसी को दबाने में मदद करता है। 

होली से पहले चेहरे की सुरक्षा क्यों है जरूरी? रंगों से पहले स्किन को ऐसे करें तैयार  ये भी पढ़ें  होली से पहले चेहरे की सुरक्षा क्यों है जरूरी? रंगों से पहले स्किन को ऐसे करें तैयार

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

उत्तर प्रदेश

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

मेरठ एसएसपी ने होली से पहले सात इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला

मेरठ। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने होली से पहले सात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ एसएसपी ने होली से पहले सात इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश