झारखंड: आईईडी विस्फोट में सहायक कमांडेंट घायल, नक्सलियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़

On

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा के घने जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सर्च ऑपरेशन के समय नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में 209 कोबरा बटालियन के एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षाबल सुबह घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया।

जेएनयू प्रदर्शन मामला: पटियाला हाउस कोर्ट से 14 छात्रों को जमानत, कहा– आदतन अपराधी नहीं ये भी पढ़ें  जेएनयू प्रदर्शन मामला: पटियाला हाउस कोर्ट से 14 छात्रों को जमानत, कहा– आदतन अपराधी नहीं

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट  ये भी पढ़ें  एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

विस्फोट में कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट घायल हो गए। उन्हें तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। विस्फोट के तुरंत बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और पूरे इलाके को घेर लिया। दोनों ओर से लगातार हो रही गोलीबारी की आवाज आसपास के ग्रामीण इलाकों तक सुनाई दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त बल को मौके पर रवाना कर दिया है और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा ये भी पढ़ें  अफगान सेना की जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक ढेर, सैन्य बेस पर कब्जे का किया दावा

पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सली दस्ते को घेर लिया है और मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल या हताहत होने की सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर 209 कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए जंगल में निकली थी। टीम दुर्गम और घने इलाके से गुजर रही थी, तभी जमीन के नीचे प्लांट किया गया प्रेशर आईईडी अचानक फट गया।

विस्फोट की चपेट में आने से सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को तत्काल सूचना दी गई। घायल सहायक कमांडेंट अजय मलिक को तत्काल घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। एक दिन पहले ही एसपी ने मनोहरपुर क्षेत्र में नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील की थी। फिलहाल पूरे सारंडा इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अभियान तेज कर दिया गया है। 

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

त्रिंकोमाली (श्रीलंका)। भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच दशकों पुराने समुद्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार 
भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

   मुजफ्फरनगर: स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व 'रंगोत्सव' के रूप में बेहद उत्साह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य...
हेल्थ 
स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

  बरेली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

   मेरठ/बागपत: एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार को उम्र भर का गम दे दिया,...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश