फरीदाबाद : होली को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर

On

फरीदाबाद। होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने अधिकारियों को विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिये हैं। होली को लेकर सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार गस्त करने के दिशा निर्देश दिये गये हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह त्योहार लोगों की धार्मिक आस्था का प्रतीक है और सभी शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं। शराब पीकर गाडी चलाने, ब्लैक फिल्म, ट्रिपल राइडिंग वालों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी लोग भांग या शराब के नशे में वाहनों पर सवार हो जाते हैं और तेज गति से सडक़ों पर वाहन दौड़ाते हैं जिसके परिणामस्वरूप गंभीर दुर्घटनाएं घटित होती हैं।


रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी ये भी पढ़ें  रामपुरी में बिजली विभाग की लापरवाही का बड़ा खतरा: जर्जर खंभों के बीच सड़क निर्माण की तैयारी, मोहल्लेवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा ये भी पढ़ें  'पीएम मोदी' का नाम लेते ही 'अपर्णा यादव' की शुरू हो गई हूटिंग, सावरकर पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में हंगामा

इन दुर्घटनाओं में वाहन चालक के साथ साथ आमजन को भी गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ते हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध फरीदाबाद पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने रविवार को कहा कि होली के त्यौहार को लेकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, महिलाओं के साथ अभद्रता पर रोक लगाना, यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था बनाये रखना फरीदाबाद पुलिस के मुख्य प्राथमिकता रहेगी। जिसके लिए सभी थाना व चौकी प्रभारी को सार्वजनिक स्थानों तथा बाजारों/मार्किट में गस्त व पुलिस बल तैनात करने बारे निर्देश दिये गये है। होली व फाग के दिन सरकारी अस्पतालों पर भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला में 70 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टी गस्त करेंगी तथा 50 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जाएगी।

मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार - देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट ये भी पढ़ें  मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार - देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट


इसके अतिरिक्त अपराध शाखाओं की टीम भी गस्त करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि होली के अवसर पर कुछ लोग नशा कर छोटी मोटी बातों के चलते आपस में लड़ाई झगड़ा करते हैं इसके गंभीर परिणाम निकलते हैं और भाईचारा बिगड़ता है। पुलिस ऐसे उपद्रवियों के साथ सख्ती से पेश आएगी और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रहेगी, भ्रामक व आपत्तिजनक प्रचार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि शांतिपूर्वक तरीके से होली का त्योहार मनाएं। रमजान का महीना चल रहा है। हिंदू मुस्लिम भाईचारे का परिचय दें और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

अगर आप अपने घर की छत या बालकनी में ताजे लाल टमाटर उगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए...
कृषि 
गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

गाजियाबाद: रंगों के त्योहार होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

अगर आप भी नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया...
ऑटोमोबाइल 
Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

मुंबई । ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही...
मनोरंजन 
'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलने के बाद रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

   सहारनपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई शहादत की खबर के बाद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुरादाबाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश