मिडिल ईस्ट तनाव: विभिन्न भारतीय दूतावासों की एडवाइजरी, अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह

On

बेरूत। मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर लेबनान में स्थित भारतीय दूतावास, बेरूत ने वहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने, सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा व आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। रविवार को जारी एडवाइजरी में दूतावास ने कहा, “क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेबनान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें, सतर्क रहें और स्थानीय स्तर पर जारी सुरक्षा एवं आपातकालीन दिशानिर्देशों का पालन करें।”

 

क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार ये भी पढ़ें  क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार

"सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर" ये भी पढ़ें  "सोना ₹1.60 लाख के पार, चांदी में ₹8000 की रिकॉर्ड तेजी; जानें युद्ध और टैरिफ का असर"

दूतावास ने आपात स्थिति में भारतीय नागरिकों को मोबाइल नंबर +96176860128 या ईमेल के जरिए संपर्क करने को कहा है। इससे पहले भारत सरकार ने ईरान और खाड़ी क्षेत्र में हालिया घटनाक्रम पर गहरी चिंता व्यक्त की। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सभी पक्ष संयम बरतें, हालात को और न बिगाड़ें और आम नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय मिशन वहां रह रहे भारतीयों के संपर्क में हैं और उन्हें सतर्क रहने तथा स्थानीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। भारतीय दूतावास, तेहरान ने ईरान में रह रहे भारतीयों को अत्यधिक सतर्क रहने, अनावश्यक आवाजाही से बचने और संभव हो तो घरों के भीतर रहने की सलाह दी है।

भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष ये भी पढ़ें  भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष

 

भारतीय दूतावास, दोहा ने कतर में भारतीयों से स्थानीय प्रशासन और दूतावास द्वारा जारी सूचनाओं का पालन करने को कहा है। भारतीय दूतावास, अबू धाबी और दुबई स्थित वाणिज्य दूतावास ने भी संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय नागरिकों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह जारी की है। कतर में जारी एडवाइजरी में विशेष रूप से कहा गया है कि लोग सैन्य स्थलों के आसपास न जाएं और सार्वजनिक सुरक्षा के हित में अधिकतम समय तक घरों के भीतर ही रहें। भारत ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्रीय तनाव को कम करने के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। साथ ही सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किए जाने पर भी बल दिया गया है। मिडिल ईस्ट में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे की एडवाइजरी जारी की जाएगी। 

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

मुंबई। भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की फरवरी में दमदार वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने 22,615 करोड़...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में भीषण हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का नया बयान सामने आया है। अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

जौनपुर। जौनपुर में स्थित मां शीतला चौकियां धाम अपने चमत्कारिक कुंड के लिए बहुत मशहूर है। लोग कहते हैं कि...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

उत्तर प्रदेश

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

देवबंद (सहारनपुर)। खेल प्रतिभाओं के गढ़ देवबंद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। मेरठ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

मेरठ/गाजियाबाद। एक तरफ जहां ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई की मौत पर देश और विदेश में शोक सभाएं हो रही हैं...
उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  मेरठ  गाज़ियाबाद 
खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश