ईरान से इज़रायल-अमेरिका की लड़ाई दुबई तक पहुंची, ईरान ने इजराइल-दुबई पर मिसाइलें दागीं, 40 छात्राओं की मौत
तेहरान से दुबई तक युद्ध की आग, ईरान ने दागीं 400 मिसाइलें; ट्रंप ने जारी किया अल्टीमेटम, खामेनेई को सुरक्षित ठिकाने पर किया शिफ्ट
वाशिंगटन/तेल अवीव: दुनिया एक बार फिर भीषण और खतरनाक युद्ध की दहलीज पर खड़ी है। इज़रायल ने शनिवार सुबह ईरान के खिलाफ अपने नए सैन्य अभियान 'ऑपरेशन लायन रोर' (शेर की दहाड़) की घोषणा कर दी है। इस संयुक्त सैन्य कार्रवाई में अमेरिका भी इज़रायल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। इस हमले के बाद पूरे मध्य पूर्व में हालात बेकाबू हो गए हैं।
40 छात्राओं की मौत और ईरान का भीषण पलटवार
न्यूज एजेंसी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान में हुए इन हमलों में 40 छात्राओं की मौत हो गई है, जबकि 45 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद ईरान ने इज़रायल और अमेरिका को भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है। ईरान ने इज़रायल पर लगभग 400 बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर कड़ा पलटवार किया है।
दुबई और अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना
इस युद्ध की आंच अब खाड़ी देशों तक भी पहुँच गई है। ईरान ने इज़रायल के अलावा कुवैत, कतर, बहरीन और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे प्रमुख और आबादी वाले शहर दुबई को भी अपनी मिसाइल हमलों का केंद्र बनाया है। इससे पूरे क्षेत्र में खौफ का माहौल है।
ट्रंप का अल्टीमेटम और 'लायन रोर'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को जायज ठहराते हुए कहा कि यह अमेरिका और उसके लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। उन्होंने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को सीधी चेतावनी दी है। ट्रंप ने आठ मिनट के एक वीडियो संदेश में कहा, "हथियार डाल दो, वरना मौत निश्चित है।" अमेरिकी सेना इस वक्त ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को पूरी तरह नष्ट करने के अभियान पर काम कर रही है।
प्रमुख ठिकाने निशाने पर
'ऑपरेशन लायन रोर' के तहत इज़रायल और अमेरिका ने ईरान के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के कार्यालय और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन को विशेष रूप से निशाना बनाया है। रिपोर्टों के अनुसार, हमलों के तुरंत बाद अयातुल्ला अली खामेनेई को एक अज्ञात सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
अयातुल्ला खामेनेई के आवास के पास जोरदार धमाके सुने गए हैं। हालांकि, ईरान ने भी अपनी रक्षा पंक्ति को सक्रिय कर दिया है, लेकिन अमेरिका और इज़रायल की संयुक्त शक्ति के आगे स्थितियां लगातार बिगड़ती जा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, क्योंकि दुबई और खाड़ी देशों पर हमले ने इसे एक क्षेत्रीय युद्ध से निकालकर वैश्विक संकट में बदल दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां