सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 275 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर वैकेंसी, 23 मार्च तक करें आवेदन

On

नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करके शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न 275 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 28 फरवरी से शुरू हो गई है, और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला  ये भी पढ़ें  भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सॉफ्टवेयर डेवलपर (जावा) के 13, मोबाइल डेवलपर (एंड्रॉइड/आईओएस) के 3, सॉफ्टवेयर डेवलपर (एनईटी) के 6, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेशन के 11, डिजिटल चैनल मैनेजमेंट/डिजिटल एप्लीकेशन स्पेशलिस्ट के 23, लिनक्स/सोलारिस/एसएएन/स्टोरेज/एसआरई/ओपनशिफ्ट के 14, विंडोज/एक्टिव डायरेक्टरी के 5, क्लाउड मैनेजर के 5, इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी एंड आईटी जीआरसी के 38, नेटवर्क एडमिंनिस्ट्रेशन/नेटवर्क सिक्योरिटी के 5, प्रोडक्शन सपोर्ट/आरओसी/डिजिटल सपोर्ट के 26, एंटरप्राइज/इंटीग्रेशन/पब्लिक क्लाउड आर्किटेक्ट के 6, देवसेकऑप्स के 4, वेब सर्वर/वेब लॉजिक एडमिनिस्ट्रेटर के 3, डेटा आर्किटेक्ट के 2, डेटा इंजीनियर/डेटा क्वालिटी/ईटीएट/पीएलएसक्यूएल/बीआई के 15, डेटा साइंटिस्ट के 6, जनरल एआई के 2, आईटी ऑफिसर के 82, रिस्क ऑफिसर के 4 और टैक्सेशन जनरल/सीए के 2 पद शामिल हैं।

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट  ये भी पढ़ें  एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान/आईटी/ईसीई/ई एंड टीसी/इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक या एमसीए की डिग्री संबंधित पद अनुसार होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद अनुसार 48,480 से 1,20,940 रुपए प्रति महीने होगी। स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पोस्ट-वाइड 30 से 45 साल के बीच तय की गई है।

वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए निर्धारित है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म जमा कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें। 

Views: 10

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

उज्जैन । प्रेम प्रसंग के चलते शनिवार शाम एक युवक द्वारा खुद को गोली मार लेने की घटना सामने आई...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: युवक ने प्रेमिका के घर में खुद को मारी गोली.. पुलिस जांच में जुटी

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

लखनऊ। राजधानी के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हो रही राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के बीच शनिवार को भारतीय...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी और महिला तीरंदाजी टीम, सीएम ने थपथपाई पीठ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश