बारामती विमान हादसा: मौत से पहले पायलट के आखिरी शब्द थे "उफ, उफ", जांच में बड़ा खुलासा
नयी दिल्ली। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसे कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। बारामती में 28 जनवरी को हुए इस हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गयी थी।
ये भी पढ़ें क्रिकेट जगत में शोक: रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, अलीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कारजांच में पता चला है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले पायलट ने कहा था - "उफ, उफ"। रिपोर्ट में मुख्य रूप से बारामती में मौजूद हवाई पट्टी के रखरखाव और वहां मौजूद इंतजामों में खामियों का भी पता चला है। इसमें बताया गया है कि रनवे की आखिरी बार री-कार्पेटिंग करीब 10 साल पहले मार्च 2016 में की गयी थी जिससे रनवे पर मौजूद मार्किंग धूमिल हो चुकी थी और रनवे की सतह की परतें निकल रही थीं।
साथ ही वहां स्थायी तौर पर एंबुलेंस या अग्निशमन की सुविधा भी नहीं थी। किसी चार्टर्ड विमान द्वारा अनुरोध किये जाने पर हवाई पट्टी के अनुरोध पर बारामती नगर निगम द्वारा उनका प्रबंध किया जाता है। एएआईबी ने कहा है कि विमान हादसे की जांच अभी जारी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां