मेंढर में LoC के पास मिले 9 जिंदा मोर्टार शेल; सेना ने बम निरोधक दस्ते की मदद से किया डिफ्यूज

On

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक गांव में जंग लगे नौ मोर्टार शेल बरामद किए गए। ये शेल मनकोट इलाके में मिले, जो एलओसी के काफी नजदीक है। अधिकारियों के मुताबिक, सेना की टुकड़ी इलाके में एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान जवानों की नजर जमीन पर बिखरे पड़े धातु के संदिग्ध गोले पर पड़ी। करीब जाकर जांच की गई तो पता चला कि ये पुराने और बिना फटे मोर्टार शेल हैं। सुरक्षा के लिहाज से मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि जंग लगे होने के बावजूद ऐसे गोले कभी भी फट सकते हैं।

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप ये भी पढ़ें  अमेरिका: तीन सैनिकों को 'मेडल ऑफ ऑनर' से सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति ट्रंप

बरामदगी के तुरंत बाद पूरे इलाके को एहतियातन घेर लिया गया। आसपास के लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी गई। सेना की बम निरोधक टीम (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) को मौके पर बुलाया गया। टीम ने हालात का जायजा लेने के बाद सभी मोर्टार शेल को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू की। मेंढर में तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने नियंत्रित विस्फोट (कंट्रोल्ड ब्लास्ट) के जरिए सभी शेल को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

उन्होंने कहा कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एलओसी से सटे इलाकों में पहले भी कई बार इस तरह के बिना फटे गोले मिलते रहे हैं। ये अक्सर पुराने सीमा पार गोलाबारी के अवशेष होते हैं, जो समय के साथ मिट्टी में दब जाते हैं या खुले में पड़े रह जाते हैं। सुरक्षा बल ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हैं और तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करते हैं। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश