मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

विभाग में उत्पीड़न, धमकी और मशीनरी में गड़बड़ी का काला सच आया सामने, जांच जारी

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका है। मृतक के कमरे से बरामद एक वीडियो और दो पन्नों के पत्र ने पूरे परिसर में हड़कंप मचा दिया है। इस पत्र में विभागाध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीडियो और पत्र में छिपा है 'सच'

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर" ये भी पढ़ें  आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"

जालौन जिले के पिपरी नूरपुर निवासी 35 वर्षीय रामकुमार पुत्र निर्भय सिंह मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में रेडियोलॉजी तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को जब उनका शव कमरे में मिला, तो पुलिस को मौके से एक पत्र और वीडियो मिला, जो अब इस पूरे मामले की सबसे बड़ी कड़ी बन गया है। पत्र में विभाग के कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा प्रहार: छापेमारी को बताया 'सरकारी डकैती', बोले- 2027 भी नहीं पार कर पाएगी सरकार

विभागाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

पीड़ित ने अपने पत्र में विभाग के ही राहुल त्यागी, दीपशिखा, कालूराम और सीमा नामक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पत्र में लिखा है कि ये लोग एक महिला कर्मचारी को लगातार परेशान करते थे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते थे। जब रामकुमार ने इसका विरोध किया, तो उसे ही निशाना बनाया जाने लगा। आरोप है कि विभागाध्यक्ष ने भी कर्मचारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर धमकाया कि यदि किसी ने इन चार लोगों के खिलाफ मुंह खोला तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी। पत्र में एक्स-रे और सीआर मशीन से जुड़े कुछ पुराने मामलों तथा विभागीय गड़बड़ियों का भी उल्लेख किया गया है।

रामकुमार ने आरोप लगाया कि सच्चाई सामने लाने पर उसे फंसाने की साजिश रची जा रही थी। निरंतर प्रताड़ना से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका था और उसे मौत के अलावा कोई अन्य रास्ता नजर नहीं आ रहा था।

मृतक की पत्नी अंजुल ने अपने पति के विभाग में कार्य करने वाले मेडिकल के चारों कर्मचारियों राहुल त्यागी, कालूराम, दीप शिखा तथा विभागाध्यक्ष सीमा के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव अपने साथ ले गए हैं।

अंजुल ने बताया कि मेडिकल में एक लड़की वार्ड आया के रूप में कार्य करती थी। ये सभी लोग उसको परेशान करते थे। एक दिन उसके पति ने उसका पक्ष लेते आरोपियों का विरोध जताया था। परेशान होकर उस लड़की ने भी जॉब छोड़ दी थी। उस लड़की की भी जांच होनी चाहिए। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि मृतक द्वारा छोड़े गए वीडियो और पत्र को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और विभाग में चल रही इन संदिग्ध गतिविधियों की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।  इस घटना के बाद से कॉलेज परिसर में भारी तनाव है और हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर विभागीय गड़बड़ियों का यह खेल कब से चल रहा था।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

तेहरान सहित कई बड़े शहरों में धमाके, 201 लोगों की मौत; 'अयातुल्ला अली खामेनेई' की मौत को लेकर भी अलग-अलग दावे

तेहरान: मध्य पूर्व में तनाव अपने चरम पर है। इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों ने ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
तेहरान सहित कई बड़े शहरों में धमाके, 201 लोगों की मौत;  'अयातुल्ला अली खामेनेई' की मौत  को लेकर भी अलग-अलग दावे

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी

मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुज़फ्फरनगर - नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। टाउनहाल सभाकक्ष...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर नगरपालिका बोर्ड बैठक में 20 मिनट में 290 करोड़ का बजट पास, 486 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

   मुजफ्फरनगर। जनपद बिजनौर के थाना मण्डावर क्षेत्र स्थित ग्राम इन्छावाला में एक बार फिर जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जमीन विवाद में फिर मंडराया खौफ, पीड़ित परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार, पहले हो चुकी दो हत्या 

उत्तर प्रदेश

होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली से पहले उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
होली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 1.86 करोड़ परिवारों को मिली 1,500 करोड़ की गैस सब्सिडी

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश