मुजफ्फरनगर में ‘स्मार्ट मीटर’ उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से मिला ‘करारा झटका’, हजारों घरों की बिजली कटी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाया भुगतान न करने वाले हजारों घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इस कदम से शहर के विभिन्न इलाकों में हड़कंप मच गया और बिजली घरों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में भुगतान माइनस में चल रहा था, उनकी बिजली शुक्रवार को अचानक काट दी गई। विभाग के इस सख्त कदम का असर मुजफ्फरनगर शहर में व्यापक रूप से देखने को मिला।
खासतौर पर गांधी कॉलोनी में करीब 600 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बिजली कटने के बाद उपभोक्ता बड़ी संख्या में बिजली घरों की ओर दौड़ पड़े। मीटर रिचार्ज कराने और बकाया जमा करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात करना पड़ा।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पिछले करीब 15 दिनों से ऐसे उपभोक्ताओं को लगातार फोन कर भुगतान करने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद अधिकांश लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए मार्च माह के अंत से पहले बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिसके तहत यह कदम उठाया गया है।
बिजली विभाग ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं का भुगतान माइनस में है, उन्हें तुरंत अपना बकाया जमा कर मीटर रिचार्ज कराना होगा, तभी उनकी बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। वहीं इस कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है और कई लोग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां