मुजफ्फरनगर में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा कदम: अब मोबाइल पर नहीं मिलेगा होमवर्क, एडीएम प्रशासन ने लगाई रोक

गाजियाबाद में तीन बहनों की आत्महत्या की घटना से लिया सबक, स्कूलों को पारंपरिक शिक्षण अपनाने के निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद के कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए राहत और सुरक्षा भरी खबर है। बच्चों में बढ़ती मोबाइल फोन की लत और इसके घातक परिणामों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन (एडीएम) संजय कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब स्कूलों द्वारा मोबाइल के माध्यम से होमवर्क या असाइनमेंट भेजना तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। एडीएम प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि यह घटना समाज और शैक्षणिक व्यवस्था के लिए एक गंभीर चेतावनी है। एडीएम प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 5 तक के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में विषम परिस्थितियों को छोड़कर, व्हाट्सएप या अन्य डिजिटल माध्यमों से होमवर्क और असाइनमेंट भेजने पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं बच्चों के सभी शैक्षणिक कार्य स्कूल परिसर में ही संपन्न कराने के साथ ही बच्चों को होमवर्क डायरी या कॉपी में दिया जाएगा, ताकि उनकी निर्भरता मोबाइल फोन पर कम हो सके।

ICAI मुज़फ़्फ़रनगर शाखा का नया नेतृत्व: सीए सुनील कुमार बने अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए नई टीम गठित ये भी पढ़ें  ICAI मुज़फ़्फ़रनगर शाखा का नया नेतृत्व: सीए सुनील कुमार बने अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए नई टीम गठित

गाजियाबाद की घटना बनी आधार
प्रशासन का यह निर्णय हाल ही में गाजियाबाद में मोबाइल गेमिंग की लत के चलते तीन सगी बहनों द्वारा 9वीं मंजिल से कूदकर की गई आत्महत्या की घटना के बाद आया है।  मोबाइल पर अनियंत्रित गेमिंग और सोशल मीडिया बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संबंधों को तबाह कर रहा है।

मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर का 'कायाकल्प': 24 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, पुलों के नीचे बनेंगे बास्केटबॉल कोर्ट और ओपन जिम

अभिभावकों और शिक्षकों के लिए संदेश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अल्पायु के बच्चे मोबाइल के प्रति मानसिक और भावनात्मक रूप से आसक्त हो रहे हैं। इस आसक्ति को रोकने के लिए स्कूल और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने होंगे। एडीएम ने निर्देश दिया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में गाजियाबाद जैसी दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: बिना छत दिए गरीबों को उजाड़ने पहुंची पालिका टीम का विधायक पंकज मलिक ने किया विरोध, रुकवाई कार्रवाई

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

शामली। जनपद शामली में पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान...
शामली 
शामली पुलिस का बड़ा अभियान: 22 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

मुरादाबाद। जनपद के होनहार युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

शामली। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज जनपद के विभिन्न सरकारी कार्यालयों...
शामली 
शामली डीएम का ताबड़तोड़ एक्शन: तीन नगर पंचायतों और ब्लॉक कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

मुरादाबाद। रमजान के पवित्र महीने में शहर की इसहाकी मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरआन पाक मुकम्मल होने पर अकीदत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: इसहाकी मस्जिद में तरावीह के दौरान कुरआन मुकम्मल, मुल्क में अमन-तरक्की की दुआ

"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के तुरंत बाद इंस्टाग्राम पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' पोस्ट करने के आरोपी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
"पहलगाम हमले के बाद 'पाकिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले आरोपी को बड़ी राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी जमानत"

मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

मुरादाबाद। जनपद के होनहार युवा क्रिकेटर शिवांग कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद के शिवांग कुमार का आईपीएल में चयन, सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेंगे

सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

   सहारनपुर- पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसते हुए करीब...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश