सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सहारनपुर- पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ा शिकंजा कसते हुए करीब 275 करोड़ 97 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई।
 
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की की प्रक्रिया पूरी कराई गई। इस दौरान प्रशासन ने डुगडुगी बजवाकर इलाके में मुनादी भी कराई, जिससे आम लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी जा सके।
 
टॉप-10 माफिया में शामिल, 4 साल से फरार
 
खनन माफिया के रूप में चर्चित हाजी इकबाल को उत्तर प्रदेश के टॉप-10 माफिया में गिना जाता है। वह पिछले करीब चार वर्षों से फरार चल रहा है और उसके दुबई में छिपे होने की चर्चा है।
 
उसके खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 52 संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
 
कई केंद्रीय एजेंसियों की जांच
 
हाजी इकबाल से जुड़े मामलों की जांच कई एजेंसियां कर रही हैं, जिनमें
• प्रवर्तन निदेशालय (ED)
• सीबीआई (CBI)
• सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO)
 
शामिल हैं।
 
शेल कंपनियों के जरिए संपत्ति अर्जित करने का आरोप
 
पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियां सीधे हाजी इकबाल के नाम पर नहीं थीं, बल्कि रिश्तेदारों और शेल कंपनियों के माध्यम से अर्जित की गई थीं। आरोप है कि अवैध खनन और अन्य आपराधिक गतिविधियों से कमाए गए धन को रियल एस्टेट और अन्य व्यवसायों में लगाया गया।
 
पहले भी हो चुकी है सैकड़ों करोड़ की कुर्की
 
यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले:
• करीब 837 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है
• वर्ष 2018 में ईडी ने 995 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी
 
चीनी मिल घोटाले से जुड़ा मामला
 
बताया जाता है कि बसपा सरकार के दौरान (2010-11) में 21 चीनी मिलों की बिक्री से जुड़े घोटाले में भी हाजी इकबाल और उसके रिश्तेदारों का नाम सामने आया था। इस मामले में बाद में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज की।
 
अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई
 
कुर्की की यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी बेहट और एसडीएम बेहट की मौजूदगी में पूरी कराई गई। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य माफिया के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ना है।
Views: 40

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

गौरव सिंघल | सहारनपुर जिला प्रभारी Picture

गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।

अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।

विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

नवीनतम

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

नोएडा । दिल्ली के क्नाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट बनी मल्टीलेवल पार्किंग व रेडिसन ब्लू होटल के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में बिजली का ट्रांसफर फटा , गर्म तेल से दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

बेहड़ा सादात में एक माह बाद गहराया युवती की मौत का रहस्य 

मोरना/ककरौली। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात में एक माह पूर्व हुई 20 वर्षीय युवती की मौत का मामला...
मुज़फ़्फ़रनगर 
बेहड़ा सादात में एक माह बाद गहराया युवती की मौत  का रहस्य 

नोएडा: होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए

नोएडा । होली का त्यौहार के आते ही कुछ दुकानदार मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बेचकर लोगों की सेहत के साथ...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, मिलावटी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हत्या के मामले में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
बिजनौर में उम्रकैद की सजा सुनते ही भड़के हत्यारोपी, जज को भरी अदालत में दी जान से मारने की धमकी, कोर्ट में मचा हड़कंप

बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

बिजनौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: उम्रकैद की सजा के बाद दोषियों ने जज को दी धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

मुरादाबाद। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत नगर निगम मुरादाबाद द्वारा शहर में व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता 2026 के तहत निकली भव्य जनजागरूकता रैली

अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

अमरोहा। रमजान के पाक महीने के दूसरे जुमे पर जिलेभर की मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा में रमजान के दूसरे जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश