नोएडा । दिल्ली के क्नाट प्लेस कहे जाने वाले सेक्टर 18 मार्केट बनी मल्टीलेवल पार्किंग व रेडिसन ब्लू होटल
के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ अचानक फट गया। कुछ समय के लिए मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस घटना में वहां से गुजर रहे दो लोग उसकी चपेट में आ गए। वे बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जनपद गौतमबुद्व नगर के सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रेडिसन ब्लू होटल व
सेक्टर 18 में मल्टीलेवल पार्किंग के पास शुक्रवार की शाम को बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट हो गया। उन्होंने बताया कि वहां से गुजर रहे विजय कुमार पुत्र संतोष कुमार तथा हर्ष पुत्र रविकांत गरम तेल की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है, अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
टिप्पणियां