नोएडा। नोएडा के सेक्टर-64 स्थित एक नाले में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
गुरुवार को नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मामूली लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही साथी की बेरहमी से सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि
पुछ्ताछ के दौरान मृतक की पहचान राहुल (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह इसी इलाके में फुटपाथ पर रहता था। पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जाँच में पता चला है कि राहुल का अपने साथी रविन्द्र के साथ 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी रविन्द्र ने गुस्से में आकर राहुल के सिर पर भारी पत्थर से वार किया और उसे नाले में धकेल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी रविन्द्र को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।
टिप्पणियां