अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा: बसौली में गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौकी ताकुला क्षेत्रांतर्गत बागेश्वर रोड पर बसौली के समीप गुरुवार शाम एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो एक बारात से लौटकर अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।डीसीआर अल्मोड़ा से सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम पोस्ट सरियापानी से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
ये भी पढ़ें बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंपजानकारी के अनुसार वाहन (ब्रेज़ा संख्या डीएल-9 सीबीएच-8402) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।एसडीआरएफ ने जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित एवं सुनियोजित रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से ताकुला अस्पताल भेजा गया।
दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों के शवों को मुख्यमार्ग तक लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
घायलों का विवरणजया देवी पत्नी महेश, उम्र 25 वर्ष, निवासी बागेश्वर।गोपाल आर्य पुत्र शेर राम, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांडें (ताकुला)।संजय, उम्र 21 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।महेश आर्य पुत्र जसवंत, उम्र 25 वर्ष।अर्जुन कुमार पुत्र केशव राम, उम्र 36 वर्ष, निवासी दिल्ली।
मृतकों का विवरणमंजू देवी पत्नी गोपाल राम, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडें ताकुला।दिनेश चंद्र पुत्र तिल राम, उम्र 50 वर्ष।रोहन पुत्र महेश आर्य, उम्र 11 माह।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां