बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप
बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान जयमाला स्टेज पर गोली चलने से दुल्हन घायल हो गई। आरोप है कि कथित प्रेमी ने ही उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि यह घटना चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह की है, जहां जयमाला कार्यक्रम के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। गोली चलने के बाद वैवाहिक समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सुलेमानपुर से बारात चौसा निवासी नंद लाल मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की आई थी। शादी को लेकर सभी लोग अपने कार्य में व्यस्त थे और खुशी का माहौल था। सभी रस्म-रिवाज निभाए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मुकुल रॉय का निधन, पूर्व रेल मंत्री और TMC के 'चाणक्य' ने 71 साल में ली अंतिम सांसजयमाला स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे। इसी दौरान नकाबपोश एक युवक अचानक मंच पर चढ़ गया और दुल्हन बनी आरती कुमारी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी। इसके बाद स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग अभी कुछ समझ भी पाते, तब तक हमलावर फरार हो गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल दुल्हन को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल ले जाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। मुफस्सिल थाना के प्रभारी चंदन कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार की देर रात की है।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां