सीएम योगी का जापान दौरा : मित्सुई प्रबंधन के साथ की व्यापक निवेश पर चर्चा, दिया यूपी में बड़े निवेश का न्योता

On

टोक्यो/लखनऊ। उत्तर प्रदेश को भविष्य की अर्थव्यवस्था का केंद्र बनाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के पहले दिन वैश्विक निवेश संवाद की मजबूत शुरुआत की। जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने जापान की अग्रणी वैश्विक ट्रेडिंग और निवेश कंपनी मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड के प्रबंधन से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश में परिवर्तनकारी निवेश अवसरों को तलाशने का औपचारिक आमंत्रण दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से चार प्रमुख क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा के तहत सोलर, बायो-एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और ऊर्जा भंडारण परियोजनाएं शामिल हैं।

 

सिंगापुर में योगी का निवेश मिशन! ग्लोबल कंपनियों को यूपी में बुलाने की बड़ी पहल ये भी पढ़ें  सिंगापुर में योगी का निवेश मिशन! ग्लोबल कंपनियों को यूपी में बुलाने की बड़ी पहल

मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: रतनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरे घायल अवस्था में गिरफ्तार

वहीं दूसरी आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) के तहत आईटी पार्क, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल सर्विसेज और स्टार्टअप इकोसिस्टम में निवेश पर चर्चा हुई। तीसरा सेक्टर सेमीकंडक्टर का रहा, जिसमें चिप निर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन का विस्तार प्रमुख रहे। वहीं चौथा सेक्टर डेटा सेंटर रहा, जिसमें हाइपर-स्केल डेटा सेंटर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल कनेक्टिविटी हब जैसे क्षेत्रों में निवेश को लेकर गहन विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने मित्सुई प्रबंधन को दीर्घकालिक साझेदारी के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत-जापान आर्थिक सहयोग को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार होने के साथ-साथ उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे नेटवर्क और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्लस्टर्स के कारण निवेशकों के लिए अत्यंत अनुकूल वातावरण प्रदान करता है।

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

 

सीएम योगी ने राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम और समयबद्ध स्वीकृति प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश निवेशकों को सुरक्षित, पारदर्शी और परिणामोन्मुख वातावरण उपलब्ध कराता है। इससे पहले सीएम योगी का बुधवार को जापान पहुंचने पर टोक्यो में भव्य स्वागत किया गया। दो देशों की यात्रा के अंतर्गत यह यात्रा मुख्यमंत्री की जापान की पहली यात्रा है, जो भारत और जापान के बीच बढ़ते रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सीएम योगी का दो दिन का ये आधिकारिक दौरा है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई...
ऑटोमोबाइल 
अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को एनसीईआरटी की क्लास 8 की नई किताब में 'न्यायपालिका...
Breaking News  मुख्य समाचार 
NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बढ़ाना और सुखविंदर विक्की स्टारर फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से सर्दी की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और प्रदेश में गर्मी का सीजन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जली हुई कार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

शाहजहांपुर। होली के मौके पर शहर में होने वाले प्रसिद्ध “लाट साहब” जुलूस की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात संजय यादव (48)ने अपनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 7 में पढ़ने वाली दो सहेलियों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश